क्राइम

प्यार का इंतकाम! जयमाला पहनाने वाली थी दुल्हन, आ धमका प्रेमी, फिर धायें-धायें, जानें बक्सर का खौफनाक मंजर

बिहार के बक्सर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी. गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी. जिसके बाद दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. चलिए जानते है पूरा मामला:

आरोपी मौके पर फरार

बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी. घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बारातियों तथा ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई. मौके का फायदा उठाकर कथित प्रेमी फरार हो गया.

प्रेम-प्रसंग का मामला

गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी बताया जा रहा है.

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पूछताछ में एक रिश्तेदार ने बताया, ‘जयमाला की रस्म के दौरान गोली चल गई. भीड़ घबरा गई, और कोई भी समय पर कुछ नहीं कर सका.”

यह भी पढ़े:‘द यरुशलम पोस्ट’ ने बोला पीएम मोदी नमस्ते, ‘द मोदी डॉक्ट्रिन’ में संपादक ज्विका क्लीन ने क्या लिखा?

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

2 hours ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

2 hours ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

2 hours ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago