क्राइम

बाहर वालों से तो बच गई पर अपने बन गए कातिल! खौफनाक है कमांडो काजल की मर्डर मिस्ट्री

Commando Kajal Murder Case: दिल्ली पुलिस में तैनात लेडी कमांडो काजल की उसके पति ने सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी. हत्या के वक्त काजल 5 महीने की गर्भवती थी. वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी. हत्या के बाद आरोपी पति ने अपने साले को फोन कर मामले की जानकारी दी और कहा कि यह मेरे से मर गई है. तू दिल्ली आजा.

मामले को लेकर मृतका के भाई निखिल ने आरोप लगाया है कि बहन के पति अंकुर चौधरी ने वारदात से पहले उससे झगड़ा किया था. जिसकी जानकारी काजल ने ही उसे दी थी.

‘काली’ कहकर ससुराली मारते थे ताने

कालज के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद ही उसके ससुरालवाले उसे काली बहू कहकर ताने मारते थे. यहां तक कि ससुर ओमप्रकाश ने कहा था कि मुझे काली बहू पसंद नहीं है.

परिजनों के मुताबिक काजल जब पानीपत के आर्य कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी, तभी साल 2020 में उसकी मुलाकात गन्नौर निवासी अंकुर से हुई थी. दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए. हालांकि दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे.

बेटी की जिद के चलते हुई शादी

काजल ने अपने परिजनों को कहा था कि वह सिर्फ और सिर्फ अंकुर से ही शादी करेगी इसके अलावा वो किसी से नहीं करेगी. बेटी की जिद के चलते परिवार वाले झुक गए. जिसके बाद 23 नवंबर 2023 को दोनों की शादी कराई गई.

इसी बीच साल 2022 में काजल की दिल्ली पुलिस के कमांडो यूनिट में नौकरी लग गई. इसी बीच अंकुर की भी रक्षा मंत्रालय में क्लर्क पद पर जॉब लग गई.

ससुराल वाले मांगते थे दहेज

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे. जबकि शादी के समय ही दहेज के रूप में बुलेट बाइक, सोने की चेन, अंगूठी और 21 हजार रुपये दिए गए थे. जिसपर ससुराल वाले बेटी काजल को ताना मारते थे और कम से कम सवा लाख रुपये दहेज की मांग करते थे.

काजल की मां के मुताबिक अंकुर अपने एक दोस्त के साथ रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने का एक केंद्र चलाते थे. जहां पेपर लीक करवाने के आरोप लगे. इस मामले में किसी की ममौत हो गई, लेकिन अंकुर बच गया. यह राज काजल को पता चल गया था. जिसकी वजह से काजल और अंकुर के बीच तनाव बढ़ता चला गया.

ये थी हत्या की असली वजह

जब भी घर में लड़ाई होती तो काजल रुड़की वाले मामले को लेकर पुलिस से शिकायत करने की बात कहती थी. यह बात अंकुर की आंख में चुभने लगी थी.

ये भी पढ़ें- Union Budget 2026: क्या इस बार शिक्षा और नौकरी के मोर्चे पर खुलेगी युवाओं की किस्मत? जानिए क्या हैं बड़ी उम्मीदें

इसी डर और गुस्से के चलते 22 जनवरी को अंकुर ने काजल के सिर पर डंबल से कई वार किये. जिससे उसकी मौत हो गई. इस दौरान काजल 5 महीने की गर्भवती थी.

दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को काजल का राजकीय संस्कार के साथ अंतिम संस्कार कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago