Delhi Police Rohini Encounter: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. आज शनिवार को भी दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार ये सभी बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हुए हैं.
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहिणी के आसपास कुछ अपराधी मौजूद हैं. जिसके बाद बुध विहार SHO करुणा सागर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जहां दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में 2 बदमाशों को गोली लग गई. जिससे वो घायल होकर गिर गए.
पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मौके पर कुल 5 बदमाश थे, जिसमें से 2 भागने में सफल रहे.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये सभी बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हुए हैं. बदमाशों के पास से कई पिस्टल और हथियार बरामद हुए हैं. वहीं घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.
ये भी पढ़ें- ATṢ की बड़ी कार्रवाई, अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार,
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस इस समय दिल्ली-NCR में अपराध के लिए जिम्मेदार बड़े गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. दिल्ली पुलिस का मकसद विदेशों में बैठकर दिल्ली-NCR क्षेत्र में अपराध को अंजाम दे रहे अपराधियों के लोकल नेटवर्क को खत्म करना है. इन गैंगस्टरों में कपिल सांगवान, रणदीप मलिक, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, लकी पटियाल, दीपक नांदल, रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टरों के लोकल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिल्ली को अपराध और अपराधियों से मुक्ति दिलाना है.
इसी के तहत दिल्ली पुलिस लगातार अभियान चला रही है. कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-NCR में एक साथ 26 ठिकानों पर रेड की थी. जिसमें कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस को इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, वाहन, कैश और ड्रग्स मिले थे. दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…