Meerut News: मेरठ में स्पेशल टास्क फोर्स ( ATS ) ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल पास करने के नाम पर धोखाधड़ी से अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से मोटी रकम वसूलने वाले गैग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई आज फील्ड इकाई मेरठ ने मिलिट्री हॉस्पिटल के पास की. आरोपियों पर अभ्यर्थियों से मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर भारी रकम वसूलने का आरोप है.
आपको बता दें गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले नरेश पुत्र जिले सिंह, निवासी बिटा वदा थाना बुढ़ाना, और सचिन पुत्र सुरेशपाल, निवासी कांकरा थाना शाहपुर, के रूप में हुई है.
वही एसटीएफ ने मौके से दो कूटरचित आर्मी रबर स्टाम्प, दो आर्मी एडमिट कार्ड, एक मार्कशीट, दो हस्तलिखित अभ्यर्थियों के विवरण संबंधी पेपर, दो मोबाइल फोन, एक ऑल्टो कार और 4,000 रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद दस्तावेजों से गैंग की गतिविधियों की पुष्टि हुई है.
अब टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और कितने अभ्यर्थियों से अब तक वसूली की गई.
ये भी पढ़ें: PM मोदी के नाम पर विकसित ‘नमो वन’ में लगाए जाएंगे 12,000 पौधे, लोगों को मिलेगा शांति और सुकून
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


