क्राइम

राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले अलकायदा आतंकी का अंत! फरीदाबाद जेल में खूंखार अपराधी अरुण चौधरी ने किया कत्ल

Abdul Rehman Murder Faridabad: राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की हरियाणा के फरिदाबाद जेल में हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला आरोपी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट भी उसी के सेल में बंद था. उसने किसी नुकीली चीज से अब्दुल रहमान पर हमला कर उसका कत्ल कर दिया.

मामला सामने आते ही पुलिस अधिकारी बैरक में पहुंचे और आतंकी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. आतंकी अब्दुल रहमान को अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने के चलते गुजरात एटीएस ने मार्च 2025 में गिरफ्तार किया था. वह अलकायदा के भारतीय विंग के संपर्क में था. पुलिस को उसके पास से हैंड ग्रेनेड मिले थे.

आतंकी अब्दुल रहमान का कत्ल करने वाला अरुण चौधरी भी एक खुंखार क्रिमिनल है. वह जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के गांव खौर देओनियन का रहने वाला है. उसका नाम साल 2023 में सांबा सेक्टर के अक्षय शर्मा की हत्या में सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया था और उसे कठुआ जेल में रखा था. अरुण चौधरी को 2 साल पहले ही फरीदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था.

कौन था आतंकी अब्दुल रहमान?

अयोध्या के मिल्कीपुर के रहने वाले अब्दुल रहमान को गुजरात ATS और IB ने हरियाणा पुलिस एसटीएफ की मदद से फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. उसके पास से सुरक्षा एजेंसियों को 2 हैंड ग्रेनेड मिले थे.

उसके पास से सुरक्षा एजेंसियों को राम मंदिर से जुड़े वीडियो मिले थे. जांच में पता चला कि वो अलकायदा के भारतीय विंग से जुड़ा हुआ था. उसके लिंक कुख्यात आतंकी अबू सूफियान से भी थे. आतंकी ने उसे 4 अप्रैल 2025 को अयोध्या जाकर धमाका करने का आदेश दिया था, लेकिन वह 2 मार्च को ही गिफ्तार हो गया.

ये भी पढ़ें- वेलेंटाइन वीक में खूनी इश्क! एकतरफा प्यार में छात्र ने क्लास में ही छात्रा के सिर में मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पता चला कि वह टिकटॉप पर भड़काऊ भाषण और वीडियो पोस्ट करता था. जब टिकटॉक बंद हो गया तो यहीं काम वो इंस्टाग्राम पर करने लगा. सुरक्षा कारणों से जब उसका इंस्टा अकाउंट बार-बार बंद किया गया, तब वो सुरक्षा एजेंसियों के रडार में आ गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago