Bharat Express DD Free Dish

वेलेंटाइन वीक में खूनी इश्क! एकतरफा प्यार में छात्र ने क्लास में ही छात्रा के सिर में मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

Punjab law College Murder: पंजाब के तरनतारन में सोमवार को कथित तौर पर एकतरफा प्यार में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी उसी के साथ क्लास में पढ़ता था. आरोपी छात्र ने भी वहीं पर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

Punjab law College Murder

Punjab law College Murder: पंजाब के तरनतारन में सोमवार को कथित तौर पर एकतरफा प्यार में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी उसी के साथ क्लास में पढ़ता था. आरोपी छात्र ने भी वहीं पर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है.

ये घटना तरनतारन के लॉ कॉलेज की है. मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई है. वो लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. वहीं आरोपी छात्र की पहचान तरनतारन के प्रिंसराज सिंह के रूप में हुई है.

एकतरफा प्यार का अंजाम ‘मौत’

पुलिस का कहना है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है. जिस लड़की की हत्या हुई है उसकी सगाई हो चुकी थी, पर लड़का उसपर लगातार दबाव बना रहा था.

परिजनों के मुताबिक स्कूल से उन्हें कॉल आया था कि उनकी बेटी का किसी से छोटा सा झगड़ा हुआ है, लेकिन जब वो कॉलेज पहुंचे तो बेटी की लाश मिली.

पुलिस ने शक जताया है कि प्रिंसराज सिंह ने 8 फरवरी को वेलेंटाइन वीक शुरू होने पर लड़की को प्रपोज किया था, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था. आशंका है कि लड़की के इनकार से लड़के ने ये कदम उठाया होगा.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ पूरा वीडियो

वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर क्लास में सारे बच्चे मौजूद हैं. वीडियो में संदीप कौर अपनी सहेली के साथ क्लास की पिछली सीट पर बैठी नजर आती है. थोड़ी देर बाद आरोपी लड़का भी उसके आगे वाले सीट पर आकर बैठ जाता है. वहां लड़की से कुछ बात करता है, फिर अचानक वो उठता है और अपने बैग से पिस्टल निकालकर लड़की के सिर से सटाकर गोली मार देता है. गोली लगते ही छात्रा गिर जाती है.

तभी प्रिंसराज सिंह गन दोबारा लोड करता है और खुद के सिर में भी गोली मार लेता है.

क्लास में गोलीकांड देख बाकी छात्र घबराकर बाहर भाग जाते हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को उठाकर ले जाती है.

प्वाइंट ब्लैंक रेंज से ब्रेन फटा

जानकारी के मुताबिक प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली लगने से छात्रा और छात्र का ब्रेन फट गया था. जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है.

ये भी पढ़ें- ई लड़की है…! राबड़ी देवी पर गजब बोल गए नीतीश कुमार, पूरे बिहार में मच गया हंगामा

घटना को लेकर पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read