क्राइम

शराब पिलाई…टेंशन फ्री की दवाइयां दीं’, मुंबई में नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने वाली महिला शिक्षिका गिरफ्तार, चौंकाने वाला सच आया सामने

मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने नाबालिग छात्र का लगातार यौन शोषण करने के मामले में एक महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी महिला शिक्षिका को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक पुलिस रिमांड में एक दिन के लिए भेज दिया गया.

महिला शिक्षिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शिक्षिका से पूछताछ की जाएगी, जिससे पता चल सके कि कहीं किसी अन्य छात्रों के साथ भी ऐसा कृत्य नहीं किया गया है. मामले की जांच कर रहे अफसर ने कोर्ट में बताया कि सबूतों को इक्ट्ठा करने और अन्य पीड़ितों की पहचान के लिए आरोपी महिला से पूछताछ बहुत जरूरी है. शिक्षिका के दो अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

महंगे होटलों में ले जाकर यौन शोषण किया

पुलिस के मुताबिक, महिला शिक्षिका नाबालिग छात्र को फाइव स्टार होटलों में ले जाकर उसका यौन शोषण करती थी, महिला शिक्षिका से छात्र की मुलाकात साल 2023 में दिसंबर महीने में हुई थी, जब स्कूल का वार्षिक समारोह चल रहा था. उसी के बाद जनवरी 2024 में पहली बार शिक्षिका ने छात्र के साथ गलत व्यवहार किया, जब छात्र ने मना किया, तो टीचर की दोस्त ने भी छात्र को अवैध रिश्ते में आने के लिए उकसाया.

पुलिस पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी महिला टीचर छात्र को महंगे होटलों में लेकर जाती थी, और वहां पर उसका यौन शोषण करती थी, कई बार उसने छात्र को शराब भी पिलाई और टेंशन दूर करने वाली दवाइयां भी दीं.

यह भी पढ़ें- माली में तीन भारतीयों और एक चीनी नागरिक का अपहरण, अलकायदा से जुड़े आतंकी समूह पर शक, भारत सरकार ने जारी किया बयान

लगातार महिला द्वारा किए जा रहे यौन शोषण से छात्र के व्यवहार में परिवार को बदलाव दिखना शुरू हो गया. जब परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने पहले इसे अनदेखा किया, कि स्कूल खत्म होने के बाद सब सही हो जाएगा, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद भी महिला शिक्षिका छात्र से संपर्क करने की कोशिश करती रही, जिसके बाद परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी महिला शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, BNS और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

4 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

10 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

15 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

29 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

42 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

46 minutes ago