खेल

IND VS ENG TEST : शुभमन गिल का शतक, पहले दिन भारत ने पांच विकेट खोकर 310 रन बनाए

IND VS ENG TEST: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल में लगातार दूसरा शतक लगाया. वह 114 रन पर नाबाद हैं. उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन पर खेल रहे हैं.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत के लिए पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल उतरे. राहुल फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर ने 31 रन की पारी खेली. नायर दूसरे विकेट के लिए जायसवाल के साथ 80 रन की साझेदारी की. नायर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने का मौका चूक गए.

गिल और जायसवाल ने की 66 रनों की साझेदारी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. गिल ने जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. जायसवाल शतक का मौका चूक गए. टीम का स्कोर जब 161 रन था, उस समय जायसवाल 87 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए.

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी को हर माह देने होंगे इतने लाख रुपये. जानिए कितना है शमी का नेटवर्थ ?

पंत 25 रन बनाकर हुए आउट

जायसवाल के आउट होने के बाद गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की. टीम का स्कोर जब 208 था, उस समय पंत 25 रन बनाकर आउट हुए. नितीश कुमार रेड्डी भी जल्द ही पांचवें विकेट के रूप में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए.

गिल और जडेजा ने संभाली कमान

शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने इसके बाद कोई नुकसान भारतीय टीम को नहीं होने दिया. गिल अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक लगाया. गिल 216 गेंद में 12 चौके की मदद से 114 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ रवींद्र जडेजा 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन पर नाबाद हैं. दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हो चुकी है. अगर भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को दूसरे दिन भी अपनी पारियों को विस्तार देना होगा.

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो, ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

15 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

32 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

52 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago