Bharat Express DD Free Dish

अखिलेश यादव और अपर्णा ने बंद कमरे में की बात, बाहर इंतजार करता रहा पूरा परिवार

Prateek Yadav death: प्रतीक यादव के निधन से लखनऊ और सैफई में शोक का माहौल है. अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार की जानकारी दी. अखिलेश यादव ने घर पहुंचकर अपर्णा से निजी बातचीत की.

Prateek Yadav death: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद पूरे यादव परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर है. लखनऊ से लेकर सैफई तक लोग गम में डूबे हैं. बुधवार देर शाम तक कालिदास मार्ग स्थित आवास पर नेताओं, रिश्तेदारों और करीबी लोगों का आना-जाना लगातार जारी रहा.

अपर्णा यादव का भावुक पल

अपर्णा यादव असम से लौटकर सीधे लखनऊ पहुंचीं. घर का माहौल बेहद गमगीन था. कुछ ही देर बाद प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से आवास लाया गया. परिवार के सदस्य एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच अखिलेश यादव भी पहुंचे और उन्होंने प्रतीक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद अखिलेश और अपर्णा यादव ने कुछ देर बंद कमरे में बातचीत की, जिसकी जानकारी बाहर नहीं आई.

सोशल मीडिया पर अपर्णा का संदेश

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की जानकारी खुद अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने लिखा कि गुरुवार सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार होगा. अपर्णा ने लोगों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की. उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़ आ गई और नेताओं से लेकर आम लोगों तक ने शोक व्यक्त किया.

नेताओं का तांता

प्रतीक यादव के निधन के बाद राजनीतिक सीमाएं भी टूटती दिखीं. समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों दलों के नेता परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे. सैफई से यादव परिवार के कई सदस्य लगातार लखनऊ आते रहे. मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. शाम तक घर के बाहर नेताओं और समर्थकों की भीड़ बढ़ती चली गई.

ये भी पढ़ें-NDRF की वर्दी पर चमकेगा ‘निशान’; गृह मंत्री ने आपदा नायकों के समर्पण को किया सलाम

प्रतीक यादव के निधन ने पूरे प्रदेश को शोक में डाल दिया है. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार होगा और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read