गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित इस्लामपुर गांव में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) के कमरे में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलालपुर निवासी तनीषा के रूप में हुई है. वह अपने ही इलाके के चेतन शर्मा नामक युवक के साथ लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. घटना के बाद मृतका की मां ने चेतन पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि बेटी की जान लेकर शव को पंखे से लटकाया गया है.
कमरा अंदर से बंद मिला, खिड़की से देखने पर हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर चेतन अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था. इस दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत न होने के चलते जब पड़ोस में रहने वाला अनुज कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. खिड़की से झांकने पर तनीषा का शव पंखे से लटकता दिखाई दिया, जिसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.
गुरुग्राम में रहने वाली तनीषा की बहन ने बताया कि घटना से एक रात पहले ही उसकी तनीषा से सामान्य बातचीत हुई थी और वह पूरी तरह सहज लग रही थी. वहीं परिजनों का दावा है कि उन्हें तनीषा के लिव-इन में रहने की पहले से कोई भनक नहीं थी. अचानक हुई इस घटना और हत्या के आरोपों ने मामले को बेहद संदिग्ध बना दिया है.
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर मोहन के मुताबिक, मामला पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के हत्या संबंधी आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…
वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…
Gujarat railway projects Amit Shah LNG train: अमित शाह गुजरात में 1,542 करोड़ रुपये की…
एशियाई खेल 2026 के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य…