क्राइम

जयपुर में तलवारबाजी! एक समुदाय के दो गुट भिड़े, हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

रिपोर्ट- नटांश


Rajasthan News: जयपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. शहर के भट्टा बस्ती इलाके में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. जानकारी के अनुसार मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच तलवारबाजी शुरू हो गई.

युवक ने कैसे बचाई अपनी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दो युवकों पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया. हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उनके हाथों में तलवारें तथा डंडे थे. अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. बदमाशों ने युवकों को घेरकर उन पर वार करने की कोशिश की. अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित युवक पास के एक घर में घुस गए, जिससे उनकी जान बच सकी. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

पुलिस ने जांच शुरू की

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि सभी बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर बैठकर घटनास्थल से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही भट्टा बस्ती थाना प्रभारी (SHO) दीपक त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की.

हालांकि इस मामले में अब तक थाने में कोई औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.


ये भी पढ़ें: 3 तमंचे, 3 गोलियां: डेढ़ साल की भड़ास को एक झटके में किया खत्म, पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट


इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

41 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago