क्राइम

‘डिजीटल डकैती’ में बैंक वाला ही शामिल: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, SBI कर्मचारी ने ही लगाया ₹1.85 करोड़ का चूना

रिपोर्ट- प्रदीप


Jodhpur Cyber Crime: जोधपुर की साइबर थाना पुलिस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को किराए पर दे रखे थे, जिनमें ठगी की रकम जमा करवाई जाती थी. इस मामले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक संविदा कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड एक मोटर मैकेनिक बताया जा रहा है.

ठगी के लिए बैंक खाते लेता किराए पर

थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की. जांच के दौरान एक बैंक खाते के आधार पर पुलिस को तिलक सिंह नाम के युवक तक पहुंची. तिलक सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता शिवम तोमर को दे दिया था, जिसका उपयोग साइबर ठगी की रकम जमा कराने के लिए किया जाता था.

इसके बाद पुलिस ने शिवम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान एसबीआई की पाल रोड शाखा में कार्यरत संविदा कर्मचारी अजय कुमार का नाम सामने आया. अजय से पूछताछ करने पर इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड मुकेश राव का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि मुकेश राव मोटर मैकेनिक का काम करता है और वह ठगी के लिए लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उनका इस्तेमाल करता था.

चीन से जुड़ा है मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुकेश राव, एसबीआई कर्मचारी अजय कुमार को कमीशन देता था. अजय मजदूर और कम पढ़े-लिखे लोगों को बैंक में खाता खुलवाने के लिए तैयार करता था और उन्हें भरोसा दिलाता था कि बैंक कर्मचारी होने के कारण उनके खाते में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी. इसके बाद उन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम जमा करवाई जाती थी.

ठगी की रकम आने के बाद आरोपियों द्वारा उसे क्रिप्टोकरेंसी USDT और अन्य ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए विदेश भेज दिया जाता था. पुलिस के अनुसार यह पैसा चीन में बैठे सरगना तक पहुंचाया जाता था.


ये भी पढ़ें: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने साफ किया हाथ; पुलिस ने गोलियां चलाकर बदमाशों को दबोचा


4 लोगों को किया गरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुकेश राव, तिलक सिंह, शिवम तोमर और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago