पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम में एक धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश और बिजली गिरने से यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु इस धर्मशाला में ठहरते हैं. सोमवार को भी कुछ श्रद्धालु आकर यहीं पर रुके हुए थे. फिलहाल घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा! आरती के दौरान टिन शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
बता दें कि इससे पहले 3 जुलाई को सुबह आरती के दौरान टिन शेड गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. ये सभी लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. हादसे में यूपी के बस्ती जिले के रहने वाले श्यामलाल कौशल की मौत हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…