Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: बागेश्वर धाम में फिर बड़ा हादसा, धर्मशाला की दीवार गिरने से महिला की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम में एक धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bageshwar Dham

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम में एक धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी.

Bageshwar Dham में फिर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश और बिजली गिरने से यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु इस धर्मशाला में ठहरते हैं. सोमवार को भी कुछ श्रद्धालु आकर यहीं पर रुके हुए थे. फिलहाल घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा! आरती के दौरान टिन शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

टिन शेड गिरने से एक व्यक्ति की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले 3 जुलाई को सुबह आरती के दौरान टिन शेड गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. ये सभी लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. हादसे में यूपी के बस्ती जिले के रहने वाले श्यामलाल कौशल की मौत हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital