क्राइम

प्रयागराज में लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, तीन साल में 15 शादियां और 6 निकाह, विदाई के नाम पर करती थी लाखों की ठगी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसकी हरकतें सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे. इस गैंग की मास्टरमाइंड एक महिला है. जिसे लुटेरी दुल्हन कहा जा रहा है. महज तीन साल में इस महिला ने 15 से ज्यादा हिंदू विवाह और 6 से अधिक मुस्लिम निकाह किए हैं. लेकिन ये शादियां प्यार या रिश्ते के लिए नहीं, बल्कि ठगी के मकसद से की गई थीं.

यह गैंग कोई साधारण गिरोह नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग और स्क्रिप्ट के साथ काम करता था. इसमें निकाह पढ़ाने वाले मौलवी, विवाह कराने वाले पंडित, और यहां तक कि दुल्हन के ‘फर्जी’ माता-पिता भी शामिल हैं. इन सभी की एकमात्र मंशा थी दूल्हों को जाल में फंसाकर उनका पैसा और कीमती सामान हड़पना.

ऐसे देते थे लूट को अंजाम

शादी के तुरंत बाद, ये लुटेरी दुल्हन या तो विदाई के समय ही बहाना बनाकर गायब हो जाती थी, या फिर अगर मौका नहीं मिलता तो ससुराल जाकर सुहागरात से पहले सारे गहने और कैश समेटकर भाग जाती थी. कुछ मामलों में वह दो-तीन दिन तक ससुराल में भी रहती थी ताकि शक न हो. अगर भागने का मौका नहीं मिलता, तो माता-पिता का किरदार निभा रहे गिरोह के सदस्य आकर किसी बहाने से उसकी विदाई करवा लेते और दुल्हन फिर कभी नजर नहीं आती.

ये भी पढ़ें- क्या मेघालय पुलिस सबूत मिटाने की कर रही कोशिश? सोनम रघुवंशी के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह गैंग न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक के लोगों को अपना शिकार बना रखा है हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदायों के दूल्हों को यह गिरोह अपने जाल में फंसाता था. अब तक दर्जनों लोगों को ठगने के साक्ष्य सामने आ चुके हैं. इस गैंग का खुलासा प्रयागराज पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में चार महिलाएं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गए लोगों में करेली निवासी शहाना, पीपलगांव निवासी निशा कुमारी व प्रीति देवी, झूंसी निवासी ममता भारतीय, शाहगंज निवासी आसिफ व मोहम्मद जुनैल और राजस्थान निवासी श्रीराम गुर्जर शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

4 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

23 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

36 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago