Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या मेघालय पुलिस सबूत मिटाने की कर रही कोशिश? सोनम रघुवंशी के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “एक्टिवा स्कूटी में सोनम का रेनकोट, राजा की टी-शर्ट, और मोबाइल था, जो सीसीटीवी में दिखा. फिर ये सामान शव के पास कैसे पहुंचा?

Sonam Raghuvanshi

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (फाइल फोटो)

मेघालय के शिलांग में हनीमून के लिए गई इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) के लापता होने और उनके पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले को सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की है.

Sonam Raghuvanshi के पिता ने लगाए आरोप

देवी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनम और दामाद राजा 20 मई को शिलांग हनीमून के लिए गए थे. 23 मई को नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए. 2 जून को राजा का शव सोहरा के पास वेईसावडॉन्ग झरने की खाई से बरामद हुआ और पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई. सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला.

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय सरकार और शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, “शिलांग पुलिस ने पहले दिन से ही इस मामले में लापरवाही बरती. अगर समय पर कार्रवाई होती, तो शायद मेरी बेटी आज सुरक्षित होती.”

देवी सिंह ने सबूत नष्ट करने के आरोप लगाए

देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “एक्टिवा स्कूटी में सोनम का रेनकोट, राजा की टी-शर्ट, और मोबाइल था, जो सीसीटीवी में दिखा. फिर ये सामान शव के पास कैसे पहुंचा? शव 200 फीट गहरी खाई में कचरे के ढेर पर मिला, जबकि हत्या ऊपर हुई. हथियार भी शव के पास मिला. अगर पुलिस सक्षम होती, तो सबूत नष्ट नहीं होते.”

उन्होंने सवाल उठाया, “अगर शिलांग में पर्यटक आते हैं, तो क्या सरकार को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए? खतरनाक पहाड़ों और गहरी खाइयों वाली जगह पर पुलिस या गार्ड क्यों नहीं तैनात हैं?” दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर की नव-विवाहित सोनम रघुवंशी 23 मई से लापता हैं. वह अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गई थी.

शिलांग में मिला था राजा का शव

इस मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है क्योंकि राजा रघुवंशी का शव 2 जून को शिलांग के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जबकि सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा की है.

यह भी पढ़ें- इंदौर में शादी, मेघालय में हनीमून… फिर 10 दिन बाद जंगल से मिली युवक की लाश, पत्नी का नहीं चला पता — क्या है मिस्ट्री?

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. शादी के नौ दिन बाद 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए. उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली. 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से हुई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest