पंजाब से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार को पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक उनके साथियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर उनको छुड़ाकर फरार हो गए. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पंजाब से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर जा रही थी. इसी बीच विधायक के आदमियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.
विधायक पठानमाजरा के साथियों ने उन्हें एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में बैठाकर फरार हो गए. पुलिस ने फॉर्च्यूनर को बरामद कर लिया है. जबकि पुलिस की टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है.
पंजाब के पटियाला जिले के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को धारा 376 (बलात्कार) का एक मामला दर्ज है. उनपर एक महिला ने बलात्कार और धारा 420 का मामला दर्ज कराया है. इसी मामले में पुलिस ने विधायक को तब गिरफ्तार किया, जब वो हरियाणा के करनाल के डबरी गांव में आए हुए थे. पुलिस जब उन्हें लेकर थाने जाने लगी. तभी पुलिस पर उनके साथियों ने अचानक से हमला कर उन्हें छुड़ा लिया.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव, यमुना का बढ़ा जलस्तर, IMD ने जारी किया अलर्ट
विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी पर उनके वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने बड़ा बयान दिया है. सग्गू ने कहा कि हरमीत सिंह के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज है. जो की हाईकोर्ट में पेंडिंग है. हाईकोर्ट ने इसकी जांच के लिए डीआईजी रोपड़ को जिम्मेदारी सौंपी है.
वकील सग्गू ने कहा कि, शिकायतकर्ता ने खुद ही स्वीकार किया है कि वो हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. पुलिस की ये कार्रवाई सिस्टम पर बड़े सवाल खड़ी करती है.
– भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…