Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पुलिस लेकर जा रही थी थाने…तभी होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ इस तरह पुलिस हिरासत से फरार हुए आप विधायक हरमीत सिंह

MLA Harmeet Singh Pathanmajra: बलात्कार के आरोपी आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए. करनाल में पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था. तभी उनके आदमियों ने पुलिस की टीम की ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें छुड़ा लिया.

MLA Harmeet Singh Pathanmajra

पंजाब से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार को पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक उनके साथियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर उनको छुड़ाकर फरार हो गए. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पंजाब से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर जा रही थी. इसी बीच विधायक के आदमियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.

पुलिस कर रही पीछा

विधायक पठानमाजरा के साथियों ने उन्हें एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में बैठाकर फरार हो गए. पुलिस ने फॉर्च्यूनर को बरामद कर लिया है. जबकि पुलिस की टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है.

क्यों हुए थे गिरफ्तार?

पंजाब के पटियाला जिले के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को धारा 376 (बलात्कार) का एक मामला दर्ज है. उनपर एक महिला ने बलात्कार और धारा 420 का मामला दर्ज कराया है. इसी मामले में पुलिस ने विधायक को तब गिरफ्तार किया, जब वो हरियाणा के करनाल के डबरी गांव में आए हुए थे. पुलिस जब उन्हें लेकर थाने जाने लगी. तभी पुलिस पर उनके साथियों ने अचानक से हमला कर उन्हें छुड़ा लिया.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव, यमुना का बढ़ा जलस्तर, IMD ने जारी किया अलर्ट

क्या बोले पठानमाजरा के वकील

विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी पर उनके वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने बड़ा बयान दिया है. सग्गू ने कहा कि हरमीत सिंह के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज है. जो की हाईकोर्ट में पेंडिंग है. हाईकोर्ट ने इसकी जांच के लिए डीआईजी रोपड़ को जिम्मेदारी सौंपी है.

वकील सग्गू ने कहा कि, शिकायतकर्ता ने खुद ही स्वीकार किया है कि वो हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. पुलिस की ये कार्रवाई सिस्टम पर बड़े सवाल खड़ी करती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026