एजुकेशन

अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: अब डिजिलॉकर पर मिल सकता है स्किल सर्टिफिकेट, वेरिफिकेशन होगा आसान; जानें पूरा प्रोसेस

Agniveer Skill Certificate: अग्निपथ योजना के तहत ट्रेनिंग पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए एक अहम बदलाव की तैयारी चल रही है. सरकार जल्द ही उनके स्किल सर्टिफिकेट को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है. अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो अग्निवीरों को अपने सर्टिफिकेट के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.

MeitY और Digital India की बड़ी पहल

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन इस पूरे सिस्टम को और मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं. हाल ही में हुई एक बैठक में अग्निपथ स्कीम के तहत दिए जाने वाले ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, स्किल सर्टिफिकेट और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल तरीके से जारी करने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के मौजूदा और पूर्व कर्मियों के दस्तावेजों को भी डिजिटली सुरक्षित करने पर विचार किया गया है.

APAR ID और ABC से लिंक करने की योजना

सरकार की योजना सिर्फ डिजिलॉकर तक सीमित नहीं है. इन सर्टिफिकेट्स को APAR ID और Academic Bank of Credits (ABC) से जोड़ने की भी तैयारी चल रही है. इससे भविष्य में अग्निवीर अपने स्किल और ट्रेनिंग क्रेडिट्स को आसानी से ट्रांसफर या उपयोग कर सकेंगे. यह व्यवस्था नौकरी, शिक्षा और आगे के करियर में काफी मददगार साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एयरफोर्स 18 जगहों पर पहुंचाएगी प्रश्नपत्र; 14 जून को जारी होगा एडमिट कार्ड

वेरिफिकेशन और नौकरी में मिलेगी आसानी

अभी तक अग्निवीरों को सेवा पूरी होने के बाद स्किल सर्टिफिकेट मिलता है, जो उनकी ट्रेनिंग और अनुभव का प्रमाण होता है. लेकिन कई बार इसके वेरिफिकेशन में समय लग जाता है. नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी. नियोक्ता भी आसानी से सर्टिफिकेट की जांच कर सकेंगे.

आगे क्या होगा?

हालांकि सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. अगर यह सिस्टम लागू होता है, तो यह अग्निवीरों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा साबित होगी और उनके भविष्य के अवसरों को भी आसान बनाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

19 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

43 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

50 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

53 minutes ago