देश

12 साल के कार्यकाल पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- नया भारत दुनिया में बना ताकतवर पहचान

Amit Shah Congratulates PM Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. इस खास अवसर पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के इतिहास में परिवर्तन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के वर्षों के रूप में दर्ज किए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व कदम बढ़ाए हैं. इन 12 वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी एक नई और मजबूत पहचान स्थापित की है.

मोदी सरकार में तीन नए कानून लागू हुए- अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नई संसद भवन का निर्माण हुआ, जो लोकतंत्र की नई ऊर्जा और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक है. इसके साथ ही देश की न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और समकालीन बनाने के लिए तीन नए कानून भी लागू किए गए. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के कारण “आत्मनिर्भर भारत” आज हर भारतीय का संकल्प बन चुका है. देश विनिर्माण, रक्षा उत्पादन, तकनीक और नवाचार के क्षेत्रों में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं. सरकार ने आतंकवाद और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को नई मजबूती मिली है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल: दुनिया ने माना नेतृत्व का लोहा, वैश्विक नेताओं ने दी बधाई

नया भारत हर वैश्विक मंच पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा

अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भी देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक सक्षम, सशक्त और आत्मविश्वासी भारत के उदय की साक्षी बन रही है. नया भारत हर वैश्विक मंच पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा है और विश्व समुदाय में सम्मान तथा नेतृत्व की नई पहचान स्थापित कर रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago