Bharat Express DD Free Dish

MPTET Result 2025: माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

MPTET Result 2025: एमपीईएसबी ने एमपीटीईटी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार www.esb.mp.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

MPTET Result 2025

MPTET Result 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है.

ऐसे करें लॉगिन

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं. साथ ही सभी को सलाह दी गई है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, रोल नंबर और परीक्षा संबंधी जानकारी ध्यान से जांच लें.

कब हुई थी परीक्षा?

एमपीईएसबी ने एमपीटीईटी 2025 परीक्षा 24 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच आयोजित कराई थी. यह परीक्षा मध्यप्रदेश के 11 शहरों में हुई थी. इसमें कुल 9882 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी. परीक्षा में करीब 1.60 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था.

ये भी पढ़ें: CBSE का नया मॉडल लगाएगा कोचिंग कल्चर पर लगाम, स्कूलों में ही हो सकेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “MPTET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट प्रिंट आउट संभाल कर रखें. आगे की प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: BPSC 71st Answer Key 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें और कितने पदों पर भर्ती?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read