CBSE Non Teaching Recruitment: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल के अंत में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा तोहफ़ा दिया है. बोर्ड ने ग्रुप A, B और C में कुल 124 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ये भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जामिनेशन 2025 के तहत निकाली गई है.
खास बात यह है कि कुछ पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे, जबकि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए भी शानदार अवसर मौजूद है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2025 तय की गई है.
सीबीएसई ने इस बार कई विभागों में कुल 124 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें असिस्टेंट सेक्रेटरी के 8 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के 27 पद, अकाउंट्स ऑफिसर के 2 पद, सुपरिटेंडेंट के 27 पद, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 9 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 16 पद और जूनियर असिस्टेंट के 35 पद शामिल हैं.
इन पदों में कुछ पर उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों की आवश्यकता है, जबकि जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे यह भर्ती अलग-अलग शिक्षा स्तर वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर बन जाती है.
सीबीएसई ने हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की है. जूनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट जैसे पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वाले पदों के लिए कम से कम 55% अंक जरूरी होंगे. अकाउंट्स और फाइनेंस से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, CA, ICWA या MBA की डिग्री होना अनिवार्य है.
भाषा संबंधी पदों, जैसे जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, के लिए हिंदी में मास्टर्स की योग्यता मांगी गई है. इसके अलावा टाइपिंग के लिए अंग्रेज़ी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड आवश्यक है. उम्र सीमा पद के अनुसार 18 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.
सीबीएसई भर्ती में चयन तीन चरणों में पूरा होगा:
जबकि कई पद केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही भरे जाएंगे
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी:
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…