देश

किराये की लूट पर DGCA का एक्शन! इंडिगो संकट के बीच एयरलाइन्स को निर्देश- फेयर कैप्स का करें पालन, नहीं तो होगी कार्रवाई

DGCA Action Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार 5वें दिन भी संकट में दिखाई दी. शुक्रवार को भी देश भर में इंडिगो की 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई. जिसकी वजह से पैसेंजर काफी परेशान हो रहे हैं. पिछले 5 दिनों की बात करें तो कुल मिलाकर इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं.

इंडिगो संकट को दूसरी एयरलाइन्स अवसर के रूप में देख रही हैं. कई एयरलाइन्स ने अपने किराये को 10 गुणा से ज्यादा बढ़ा दिया है. दिल्ली से बेंगलुरु की 6 दिसंबर की फ्लाइट का किराया 40 हजार रुपये से ज्यादा है. खास बात ये है कि ये सबसे सस्ती फ्लाइट की टिकट है. कुछ फ्लाइट्स तो इसके लिए 80 हजार रुपये तक चार्ज कर रही हैं.

एक्शन में आई सरकार

ग्राहकों को इस तरह लूटता देख अब सरकार भी एक्शन में आ गई है. मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने इंडिगो संकट को देखते हुए सभी एयरलाइन्स को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि तय किये गए फेयर कैप्स का सख्ती से पालन किया जाए. ऐसा नहीं करने पर हम उन एयरलाइन्स से सख्ती से निपटेंगे.

पूरा रिफंड देने का निर्देश

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सभी एयरलाइन्स कंपनियों को फ्लाइट कैंसिल होने पर पूरा रिफंड देने का निर्देश दिया है. साथ ही फंसे हुए लोगों को होटल में रुकने के लिए उचित इंतेजाम करने को भी कहा है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से जारी निर्देश में बताया गया है कि ये कैप्स तबतक लागू रहेंगे जबतक स्थिति पूरी तरह से सामान्य ना हो जाए.

ये भी पढ़ें- बंगाल में बाबरी की नींव डालने की तैयारी! TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के समर्थक सिर पर ईंट लेकर पहुंच रहे निर्माण स्थल, सूबे में हाई अलर्ट

DGCA का वो नियम जिसकी वजह से आया इंडिगो संकट

  • भारत की एयरलाइन कंपनी इंडिगो क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है. इसका मुख्य कारण DGCA का एक नियम है. जिसकी वजह से कर्मी काम पर वापस नहीं आ रहे हैं. क्या है वो नियम आइये बताते हैं.
  • 1 नवंबर से DGCA ने पायलटों और क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव लागू किये थे. जिसके तहत फ्लाइट्स के कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा आराम देने पर जोर दिया गया था. इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन कहा गया है.
  • नये नियमों के मुताबिक फ्लाइट्स के कर्मचारियों को सात दिनों तक काम करने के बाद लगातार 48 घंटों का आराम देने की बात कही गई है.
  • नाइट ड्यूटी को लेकर भी बदलाव किया गया. पहले सुबह 5 बजे तक काम करना था लेकिन अब रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही कर्मचारी काम कर सकते हैं.
  • फ्लाइट्स के कर्मचारी लगातार 2 रातों से ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकते हैं. यानी अब लगातार नाइट शिफ्ट पर रोक लग गई है.
  • लंबी उड़ानों के बाद पायलट को 48 घंटे का रेस्ट देने की बात कही गई है.

इन सबका परिणाम ये हुआ कि फ्लाइट्स में अचानक पायलटों और क्रू मेंबर्स की संख्या में कमी आ गई. सभी एयरपोर्ट्स का शेड्यूल बिगड़ गया और फ्लाइट्स देर से चलने लगीं. जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago