एजुकेशन

76वां या 77वां? 2026 में हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन और समझें पूरा गणित

Republic Day 2026: देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो पर हैं. स्कूल, कॉलेजों से लेकर सेना, सरकार और सभी संस्थान इसे उत्साह से मनाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, हर साल 26 जनवरी नजदीक आते ही देशवासियों के मन में देशभक्ति के साथ-साथ एक सवाल भी कुलबुलाने लगता है कि आखिर हम इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं? सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरी तक, कोई इसे 76वां बताता है तो कोई 77वां. अगर आप भी रिपब्लिक डे (Gantantra Diwas) के ‘नंबर’ को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपका सारा गणित आसान कर देते हैं.

सबसे पहले सस्पेंस खत्म करते हैं. साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) मना रहा है. अगर आप कहीं 76वां पढ़ रहे हैं, तो वह तकनीकी रूप से ‘वर्षगांठ’ (Anniversary) के संदर्भ में सही हो सकता है, लेकिन ‘दिवस’ (Day) के रूप में नहीं. आइये जानें इसका गणित क्या है?

ये भी पढ़ें: 10 बजकर 18 मिनट…26 जनवरी 1950 को क्या-क्या हुआ था? जानें भारत के गणतंत्र दिवस की कहानी

क्या है इसका गणित? (Republic Day Calculation)

इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हमें थोड़ा फ्लैशबैक में जाना होगा. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. इसी दिन हमने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया. अगर 1950 पहला साल था, तो 1951 दूसरा हुआ.

  • सिंपल फॉर्मूला: वर्तमान वर्ष-शुरुआती वर्ष+1 = गणतंत्र दिवस का संस्करण
  • इस आधार पर: 2026-1950 = 76 (मतलब गणतंत्र बने हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं)
  • चूंकि हम 1950 को भी गिनते हैं (क्योंकि वह पहला उत्सव था), इसलिए हम इसमें 1 जोड़ देते हैं.
  • इस प्रकार 76+1 = 77वां गणतंत्र दिवस

वर्षगांठ और दिवस में अंतर समझें (77th or 76th Republic Day)

अक्सर लोग ‘साल पूरे होने’ और ‘दिवस मनाने’ में उलझ जाते हैं. 26 जनवरी 2026 को भारत ने गणतंत्र के रूप में अपने 76 साल पूरे कर लिए हैं. इसलिए यह 76वीं वर्षगांठ है. चूंकि हमने पहला उत्सव 1950 में मनाया था, इसलिए गिनती के हिसाब से 2026 में होने वाला आयोजन 77वां है.

ये भी पढ़ें: कैसे तय होता है गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का नाम? जानें 6 महीने की पूरी प्रक्रिया

आसान उदाहरण से समझें

एक बच्चे का जन्म 2020 में हुआ हो, तो 2021 में वह 1 साल का होता है (पहली वर्षगांठ), लेकिन वह अपना दूसरा जन्मदिन (मनाना) शुरू करता है? नहीं, जन्मदिन के मामले में हम ‘वर्षगांठ’ ही मनाते हैं. लेकिन गणतंत्र दिवस एक ‘इवेंट’ है. तो अब जब भी कोई आपसे पूछे कि 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस है, तो पूरे गर्व और विश्वास के साथ कहिए- 77वां गणतंत्र दिवस.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

20 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago