Republic Day 2026: देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो पर हैं. स्कूल, कॉलेजों से लेकर सेना, सरकार और सभी संस्थान इसे उत्साह से मनाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, हर साल 26 जनवरी नजदीक आते ही देशवासियों के मन में देशभक्ति के साथ-साथ एक सवाल भी कुलबुलाने लगता है कि आखिर हम इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं? सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरी तक, कोई इसे 76वां बताता है तो कोई 77वां. अगर आप भी रिपब्लिक डे (Gantantra Diwas) के ‘नंबर’ को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपका सारा गणित आसान कर देते हैं.
सबसे पहले सस्पेंस खत्म करते हैं. साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) मना रहा है. अगर आप कहीं 76वां पढ़ रहे हैं, तो वह तकनीकी रूप से ‘वर्षगांठ’ (Anniversary) के संदर्भ में सही हो सकता है, लेकिन ‘दिवस’ (Day) के रूप में नहीं. आइये जानें इसका गणित क्या है?
ये भी पढ़ें: 10 बजकर 18 मिनट…26 जनवरी 1950 को क्या-क्या हुआ था? जानें भारत के गणतंत्र दिवस की कहानी
क्या है इसका गणित? (Republic Day Calculation)
इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हमें थोड़ा फ्लैशबैक में जाना होगा. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था. इसी दिन हमने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया. अगर 1950 पहला साल था, तो 1951 दूसरा हुआ.
- सिंपल फॉर्मूला: वर्तमान वर्ष-शुरुआती वर्ष+1 = गणतंत्र दिवस का संस्करण
- इस आधार पर: 2026-1950 = 76 (मतलब गणतंत्र बने हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं)
- चूंकि हम 1950 को भी गिनते हैं (क्योंकि वह पहला उत्सव था), इसलिए हम इसमें 1 जोड़ देते हैं.
- इस प्रकार 76+1 = 77वां गणतंत्र दिवस
वर्षगांठ और दिवस में अंतर समझें (77th or 76th Republic Day)
अक्सर लोग ‘साल पूरे होने’ और ‘दिवस मनाने’ में उलझ जाते हैं. 26 जनवरी 2026 को भारत ने गणतंत्र के रूप में अपने 76 साल पूरे कर लिए हैं. इसलिए यह 76वीं वर्षगांठ है. चूंकि हमने पहला उत्सव 1950 में मनाया था, इसलिए गिनती के हिसाब से 2026 में होने वाला आयोजन 77वां है.
ये भी पढ़ें: कैसे तय होता है गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का नाम? जानें 6 महीने की पूरी प्रक्रिया
आसान उदाहरण से समझें
एक बच्चे का जन्म 2020 में हुआ हो, तो 2021 में वह 1 साल का होता है (पहली वर्षगांठ), लेकिन वह अपना दूसरा जन्मदिन (मनाना) शुरू करता है? नहीं, जन्मदिन के मामले में हम ‘वर्षगांठ’ ही मनाते हैं. लेकिन गणतंत्र दिवस एक ‘इवेंट’ है. तो अब जब भी कोई आपसे पूछे कि 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस है, तो पूरे गर्व और विश्वास के साथ कहिए- 77वां गणतंत्र दिवस.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


