खेल

India Vs SA Test: अंतिम सेशन में टीम इंडिया की वापसी, पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट

India Vs SA Test: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत के बाद पहले दिन के अंत तक 6 विकेट गंवा दिए हैं. मेहमान टीम ने 81.5 ओवरों के खेल तक 247 रन बना लिए हैं. टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने बल्लेबाजी का फैसला लिया. सलामी जोड़ी के रूप में एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया.

इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. पहले सेशन की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड किया. मार्करम 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दूसरे सेशन की तीसरी गेंद पर रिकेल्टन (35) भी पवेलियन लौट गए.

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला. बावुमा 92 गेंदों मे 41 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे, जबकि स्टब्स ने 4 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली.

चोट की वजह से गिल मैच से बाहर

साउथ अफ्रीकी टीम 201 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से टोनी डी जोरजी ने सेनुरन मुथुसामी के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन जुटाते हुए टीम को 250 के पास पहुंचाया. पहले दिन की समाप्ति तक भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाले हैं.

शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है. पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान हैं. वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसे दूसरे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने भारत की टेस्ट कमान संभाली है.

टीम इंडिया ने किए दो बदलाव

इस मुकाबले में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतरी है. शुभमन गिल और अक्षर पटेल के स्थान पर साईं सुदर्शन और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश के स्थान पर सेनुरन मुथुसामी को टीम में स्थान दिया है.

भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 30 रन से गंवा बैठी थी. ऐसे में भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 ड्रॉ करवाना चाहेगी.


ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की खराब हवा का अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा असर, BCCI ने दिल्ली से ये टूर्नामेंट किया शिफ्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

7 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

7 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

7 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

8 hours ago