Bharat Express DD Free Dish

CBSE Board Examination: जानिए आपकी परीक्षा के बाद कौन चैक करता है आपकी कॉपियां? टीचर्स को कितनी मिलती है फीस

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों में अक्सर यह सवाल रहता है कि उनकी कॉपियां कौन जांचता है और मूल्यांकन प्रक्रिया कैसे होती है. जानिए कॉपी चेकिंग के नियम, गोपनीय सिस्टम और टीचर्स को मिलने वाली पेमेंट डिटेल्स.

CBSE Board Examination

CBSE Board Examination: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं. देशभर के लाखों स्टूडेंट्स अपने-अपने विषयों की तैयारी में जुटे हैं. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी बच्चों के मन में एक सवाल जोर पकड़ रहा है आखिर उनकी कॉपियां कौन जांचता है और नंबर कैसे तय होते हैं?

इसके अलावा एक और उत्सुकता रहती है कि कॉपियां चेक करने वाले टीचर्स को कितनी फीस मिलती है? अगर आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा है, तो आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

कौन करता है सीबीएसई की कॉपी चेकिंग?

सीबीएसई की कॉपियां किसी भी सामान्य शिक्षक के हाथ में नहीं दे दी जातीं. इसके लिए एक बेहद सख्त और गोपनीय प्रक्रिया अपनाई जाती है.

सबसे पहले देशभर के स्कूल अपने अनुभवी और योग्य टीचर्स की सूची बोर्ड को भेजते हैं. फिर सीबीएसई इन नामों की जांच करके तय करता है कि किसे मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी जाए.

कॉपी जांचने वाली टीम भी अलग-अलग भूमिकाओं में बटी होती है-

  • हेड एग्जामिनर: पूरी मार्किंग प्रक्रिया की निगरानी करता है.
  • असिस्टेंट एग्जामिनर: वही टीचर जो आपकी कॉपी चेक करते हैं और नंबर देते हैं.
  • स्क्रूटिनाइज़र: कॉपी चेक होने के बाद दोबारा नंबर मिलान और सुधार का काम देखते हैं, ताकि कोई गलती न रह जाए.

किस तरह होती है कॉपी चेकिंग?

सीबीएसई की पूरी कॉपी चेकिंग सिस्टम को इतना गोपनीय रखा जाता है कि कॉपी चेक करने वाला शिक्षक भी नहीं जान पाता कि वह किस छात्र की कॉपी देख रहा है. क्योंकि कॉपियों पर नाम नहीं, केवल एक सीक्रेट कोड होता है.

कई केंद्रों पर कॉपियां अब स्कैन करके डिजिटल मार्किंग भी कराई जाती हैं, जिससे गलतियों की संभावना और कम हो जाती है. टीचर्स को कॉपी चेक करने से पहले मार्किंग स्कीम समझाई जाती है, ताकि किसी भी छात्र के साथ न ज्यादा सख्ती हो और न ही किसी प्रकार का पक्षपात.

ये भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate आवेदन की तारीख बढ़ी, लाखों उम्मीदवारों को मिली राहत, जानें पूरी प्रक्रिया और फीस

सीबीएसई टीचर्स को कितना मिलता है भुगतान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक-

  • क्लास 10 की एक कॉपी चेक करने पर 25 रुपये
  • क्लास 12 की एक कॉपी चेक करने पर 30 रुपये

इसके अलावा टीचर्स को ट्रैवल अलाउंस 250 रुपये और भोजन भत्ता 75 रुपये भी दिया जाता है.

यूपी बोर्ड कितना देता है?

यूपी सरकार ने इस बार 2025-26 सत्र से कॉपी जांचने वाले कर्मचारियों का पारिश्रमिक बढ़ा दिया है.

नई दरें इस तरह हैं-

  • केंद्र व्यवस्थापक: 200 रुपये प्रतिदिन
  • रूम इंचार्ज: 100 रुपये प्रतिदिन
  • क्लर्क: 40 रुपये प्रति शिफ्ट
  • बंडल वाहक: 20 रुपये प्रति शिफ्ट

मूल्यांकन केंद्रों पर-

  • मुख्य नियंत्रक/उपनियंत्रक: प्रति एग्जामिनर 8 रुपये (पहले 6 रुपये)
  • असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर: प्रति एग्जामिनर 7 रुपये (पहले 5 रुपये)

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read