एजुकेशन

META में फिर बड़ी छंटनी, AI के चक्कर में 8,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; जानिए कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला

Meta Layoffs 2026: टेक जगत से एक बार फिर निराश करने वाली खबर आ रही है. फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर छंटनी करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार करीब 8,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है. हैरानी की बात यह है कि इस बार छंटनी की मुख्य वजह मंदी नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है. कंपनी एआई तकनीक को अपनाने के लिए अपने पूरे ऑर्गेनाइजेशन का पुनर्गठन कर रही है.

मेटा ने प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को धीरे-धीरे छंटनी का नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि इस फैसले से मेटा के कुल वर्कफोर्स का लगभग 10 फीसदी हिस्सा प्रभावित होगा और कई लोगों के रोल बदल दिए जाएंगे.

7,000 कर्मचारियों को मिलेगी नई जिम्मेदारी

कंपनी के एक इंटरनल मेमो से यह बात सामने आई है कि पूरी तरह नौकरी से निकालने के अलावा मेटा अपने करीब 7,000 मौजूदा कर्मचारियों को AI-focused नई भूमिकाओं में ट्रांसफर करने की तैयारी में है.

कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में मेटा की एचआर चीफ जेनेल गेल ने साफ किया कि कई टीमों को एआई-आधारित सिद्धांतों के तहत दोबारा री-डिजाइन किया जा रहा है. इसका मकसद कंपनी के स्ट्रक्चर को बेहद सरल और छोटा बनाना है ताकि छोटे ग्रुप्स ज्यादा जिम्मेदारी के साथ और तेजी से काम खत्म कर सकें. उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए टीमों में एआई-आधारित डिजाइन को शामिल करना अब जरूरी हो गया है.

कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा

मेटा का छंटनी करने का तरीका इस बार भी पुराना ही रहा. रिपोर्ट के अनुसार जिस दिन छंटनी की घोषणा होनी थी, उस दिन उत्तरी अमेरिका के सभी कर्मचारियों को दफ्तर आने के बजाय घर से ही काम करने के लिए कह दिया गया था. कंपनी ने अपनी पिछली छंटनी के दौरान भी इसी प्रक्रिया को अपनाया था ताकि ऑफिस में किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे.

ये भी पढ़ें- ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, SBI में 7,150 पदों पर निकली बंपर भर्तियां; ऐसे करें अप्लाई

AI पर पानी की तरह पैसा बहा रही है कंपनी

मेटा का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कंपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है. कंपनी ने साल 2026 के लिए अपना कैपिटल एक्सपेंडिचर 125 अरब डॉलर से लेकर 145 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान लगाया है. यह भारी-भरकम बजट मुख्य रूप से एआई डेटा सेंटर बनाने, खुद के कस्टम चिप्स तैयार करने और बड़े एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग पर खर्च किया जा रहा है.

इस बीच कर्मचारियों के मन में उठ रहे प्राइवेसी के सवालों पर सीईओ मार्क जकरबर्ग ने भरोसा देते हुए कहा है कि जो भी डेटा इकट्ठा किया जा रहा है, उसका एकमात्र मकसद एआई सिस्टम को एडवांस और बेहतर बनाना है, न कि किसी की जासूसी या निगरानी करना.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago