Rahul Gandhi reaction to Modi Meloni Melodi video: राजनीति में कब कौन सी चीज ‘टॉनिक’ बन जाए और कब ‘विवाद’, कहना मुश्किल है. इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी उन्हें मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर तो लोग इस “#Melodi” कूटनीति पर हल्के-फुल्के मीम्स बना रहे हैं, लेकिन दिल्ली आते ही इस टॉफी की मिठास कड़वाहट में बदल गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस वीडियो पर बुरी तरह भड़क गए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री के इस अंदाज को ‘नेतृत्व नहीं, नौटंकी’ करार दिया है.
आइए जानते हैं कि इस ‘मेलोडी डिप्लोमेसी’ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को किस तरह घेरा और उनके कौन से बयान ने देश की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बेहद तीखा पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी के इस वायरल वीडियो पर सीधा हमला बोला. राहुल गांधी का साफ तौर पर आरोप है कि जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री विदेश में जाकर रील बनाने में व्यस्त हैं. उन्होंने लिखा-
‘आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं. PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.’
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इटली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और उन्हें तोहफे में ‘मेलोडी’ टॉफी का एक पैकेट दिया. यह गिफ्ट दरअसल सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नाम को मिलाकर चलने वाले वायरल हैशटैग #Melodi की तरफ एक मजाकिया इशारा था. इस हल्के-फुल्के पल का वीडियो खुद इटली की पीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद.” वीडियो में नीले बंदगला सूट में पीएम मोदी और सफेद सूट में मेलोनी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे कांग्रेस ने अब आड़े हाथों ले लिया है.
ये भी पढ़ें: ट्विशा की मौत पर गहरा सस्पेंस! ऑटोप्सी ‘एंटी-मॉर्टम हैंगिंग’ की पुष्टि, रिपोर्ट ने खोले 4 बड़े राज
टॉफी विवाद से इतर राहुल गांधी के तेवर चुनावी क्षेत्र रायबरेली में और भी ज्यादा आक्रामक नजर आए. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बेहद विवादित बयान दे डाला. राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए कि ये लोग गद्दार हैं, क्योंकि इन्होंने मिलकर देश को बेचने का काम किया है.
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने मिलकर देश के संविधान, गांधी जी, अंबेडकर जी और वीरा पासी जी के विचारों पर हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है. अब जो आर्थिक तूफान आ रहा है, उससे यह सरकार आपको नहीं बचा पाएगी. बाद में वे रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है, लेकिन सच यह है कि यह गलती सिर्फ मोदी, शाह और आरएसएस की है क्योंकि इन्होंने आर्थिक व्यवस्था को खत्म किया है.
ये भी पढ़ें: खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक का खेला, ‘मेसी कांड’ पर ‘सुपर-एक्शन’; बंगाली खिलाड़ियों को दी सौगातें
साफ है कि इटली से आई एक मुस्कुराती हुई वीडियो क्लिप ने भारत में विपक्ष को सरकार को घेरने का एक नया मुद्दा दे दिया है. जहां बीजेपी इसे दो देशों के बीच के मधुर कूटनीतिक रिश्तों और पीएम मोदी की ग्लोबल लोकप्रियता के तौर पर देख रही है, वहीं राहुल गांधी ने इसे देश की अंदरूनी आर्थिक समस्याओं से ध्यान भटकाने का जरिया बताया है. अब देखना यह है कि राहुल गांधी के इस ‘नौटंकी’ और ‘गद्दार’ वाले तीखे बयानों पर पलटवार करते हुए बीजेपी और सत्ता पक्ष की तरफ से क्या जवाब आता है.
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…