एजुकेशन

अब छात्रों को इंदिरा गांधी के इमरजेंसी का पाठ पढ़ाएगी NCERT, स्कूल सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव

NCERT Emergency Chapter: देश के स्कूलों के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया गया है. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 9 के लिए सोशल साइंस की नई किताब जारी की है, जिसमें भारतीय इतिहास के एक बेहद अहम और संवेदनशील राजनीतिक दौर 1975 की इमरजेंसी को शामिल किया गया है.

‘Understanding Society: India and Beyond – Part 1’ नाम की इस किताब के जरिए पहली बार 9वीं कक्षा के छात्रों को इमरजेंसी के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. अब तक यह विषय आमतौर पर उच्च कक्षाओं या आगे की पढ़ाई में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब इसे शुरुआती स्तर पर ही शामिल कर दिया गया है.

छात्रों को समझाया जाएगा लोकतंत्र का महत्व

नई किताब में इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र का एक चुनौतीपूर्ण और विवादास्पद दौर बताया गया है. छात्रों को आसान भाषा में समझाया जाएगा कि इमरजेंसी क्या होती है, किन परिस्थितियों में इसे लागू किया जाता है और इसका नागरिक अधिकारों पर क्या असर पड़ता है. इस अध्याय का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि एक लोकतांत्रिक देश में संविधान, न्यायपालिका और मौलिक अधिकारों की क्या भूमिका होती है.

पृष्ठभूमि और राजनीतिक घटनाक्रम भी शामिल

किताब में सिर्फ इमरजेंसी की घोषणा ही नहीं बल्कि उसके पीछे की पूरी राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी विस्तार से बताया गया है. इसमें जयप्रकाश नारायण (जेपी) के नेतृत्व में चला आंदोलन, देश में बढ़ती महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता और विपक्ष के आंदोलनों का जिक्र किया गया है.

इसके अलावा उस समय का एक अहम कानूनी घटनाक्रम भी शामिल है इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध ठहराया गया था. इस फैसले को उस समय की राजनीतिक स्थिति में बड़ा मोड़ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल

21 महीने बाद लोकतंत्र की वापसी

किताब के अंतिम हिस्से में इमरजेंसी के खत्म होने और लोकतंत्र की बहाली को भी विस्तार से बताया गया है. इसमें लिखा गया है कि करीब 21 महीने बाद जनवरी 1977 में चुनावों की घोषणा की गई और मार्च 1977 में इमरजेंसी को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया. इसके जरिए छात्रों को यह भी समझाया जाएगा कि किस तरह देश की जनता ने चुनाव के जरिए लोकतंत्र को फिर से मजबूत किया और एक नई राजनीतिक दिशा तय की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

34 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

48 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago