Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: हमारे हमारे खुद के घर में या आसपास ऐसे कई बच्चे होते हैं जो अपनी छोटी सी उम्र में कुछ ऐसा बड़ा कर जाते हैं कि दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेती है. चाहे वो खेल का मैदान हो, पढ़ाई-लिखाई हो या समाज सेवा का जज्बा. ऐसे ही होनहारों को पहचान देने और उन्हें सम्मानित करने के लिए भारत सरकार हर साल ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) देती है. अगर आपके बच्चे या आपके जानने वाले किसी बच्चे ने भी कोई उपलब्धि हासिल की है, तो यह खबर आपके लिए ही है.
यह भारत का एक बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है जो उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने सात प्रमुख क्षेत्रों इनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक योग्यता, खेल, कला एवं संस्कृति, बहादुरी और पर्यावरण में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है. गणतंत्र दिवस के आसपास आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में खुद प्रधानमंत्री इन बच्चों से मिलते हैं और उन्हें सम्मानित करते हैं.
सरकार ने इस साल के पुरस्कारों के लिए पात्रता के कुछ जरूरी मापदंड तय किए हैं:
उम्र की सीमा: बच्चा 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम उम्र का होना चाहिए (31 जुलाई 2026 तक).
नागरिकता: बच्चा भारतीय नागरिक होना चाहिए और भारत में ही रह रहा हो.
नामांकन की आखिरी तारीख: आवेदन करने या किसी का नाम भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है.
ये भी पढ़ें- बिना आंखों और कानों के रचा इतिहास: लखनऊ की ‘हेलेन केलर’ सारा मोईन ने बोर्ड परीक्षा में झटके 98.75% अंक
अगर आप भी किसी ऐसे प्रतिभावान बच्चे का नामांकन करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया बेहद आसान और डिजिटल है. आपको सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://awards.gov.in पर जाना होगा. वहां आपको जरूरी दस्तावेजों और बच्चे की उपलब्धि से जुड़े प्रमाणों के साथ फॉर्म भरना होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…