PTET 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो राजस्थान के भागीदार कॉलेजों से B.Ed. और एकीकृत B.A. B.Ed. / B.Sc. B.Ed. कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं.
Rajasthan PTET 2025: राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2025 है. इच्छुक अभ्यर्थी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
2 वर्षीय B.Ed. कोर्स के लिए:
– मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक
– आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/MBC/Divyang/विधवा/तलाकशुदा महिला) के लिए 45% अंक अनिवार्य
4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए:
– राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक
– आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक जरूरी
– अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2025 तक 17 वर्ष होनी चाहिए.
– सामान्य आवेदन के लिए: ₹500
– वे उम्मीदवार जो B.A. B.Ed. और B.Sc. B.Ed. दोनों कोर्सेस के लिए आवेदन करना चाहते हैं (विशेषकर विज्ञान वर्ग के छात्र): ₹1000
– सिलेक्शन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
1. आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं.
2. होमपेज पर “PTET 2025 रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें.
3. नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
4. लॉगिन करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन पत्र जमा करें.
5. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, जानें किन राशन कार्ड धारकों को पहले मिलेगा फायदा?
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…