एजुकेशन

RRB Group D Admit Card 2025 जारी, दिल्ली, यूपी और एमपी के उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड

RRB Admit Card Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार RRB Group D CBT 1 Admit Card 2025 जारी कर दिया है. यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, जो भारतीय रेलवे की ग्रुप D पोस्ट्स जैसे पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस आदि के लिए आवेदन कर चुके हैं. इस साल कुल लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने RRB Group D Exam 2025 के लिए आवेदन किया है.

एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा

RRB ने बताया है कि RRB Group D Admit Card 2025 उम्मीदवारों को उनके परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी किया जाएगा. इसका मतलब है कि जिन उम्मीदवारों का शहर का इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) पहले ही जारी हो चुका है, वे अब अपने एडमिट कार्ड को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं.

पहली लिस्ट के अनुसार RRB ने 24 नवंबर 2025 से लिंक एक्टिव करना शुरू कर दिया है. परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें RRB Group D Admit Card 2025

सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे कि rrbcdg.gov.in.

होमपेज पर RRB Group D Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.

खुली स्क्रीन पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.

सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा.

विवरणों को अच्छे से जांचें और इसे अपने पास डाउनलोड/प्रिंट कर लें.

ये भी पढ़ें- JEE Main Exam Registration 2026: आज आखिरी मौका! आवेदन की डेडलाइन न चूकें, जल्द करें आवेदन, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होना चाहिए

  • उम्मीदवार का नाम और फोटो
  • रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग
  • रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अगर कोई विवरण गलत या गायब हो, तो उम्मीदवार तुरंत RRB हेल्पडेस्क से संपर्क करें.

जरूरी सूचना

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स से ही डाउनलोड करें. किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड करना सुरक्षित नहीं माना जाता.

RRB Group D Admit Card 2025 आपके लिए परीक्षा में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज है. इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना और सभी विवरण सही होने की पुष्टि करना बेहद जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago