DU Assistant Professor Recruitment 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप टीचिंग प्रोफेशन में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. चयनित उम्मीदवारों को न केवल अच्छी सैलरी बल्कि DU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाने का अवसर भी मिलेगा. आवेदन की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2025 तय की गई है.
किन पदों पर भर्ती? (DU Jobs 2025)
कॉलेज ने अलग-अलग विषयों में कुल 57 पदों पर वैकेंसी निकाली है. सबसे ज्यादा 21 पद कॉमर्स डिपार्टमेंट में हैं. इसके अलावा कंप्यूटर साइंस में 6 पद, कंप्यूटर साइंस में 6 पद, इकोनॉमिक्स में 7 पद, इंग्लिश में 6 पद, हिंदी में 7 पद, इतिहास में 3 पद, मैथमेटिक्स में 3 पद, पॉलिटिकल साइंस में 1 पद, फिजिकल एजुकेशन में 1 पद और एन्वायरमेंट अध्ययन में 2 पदों पर वैकेंसी हैं.
जानें योग्यता और शर्तें
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए. साथ ही, UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेट (NET) परीक्षा पास करना जरूरी है. अगर किसी उम्मीदवार ने विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग के टॉप-500 में शामिल किसी विदेशी विश्वविद्यालय से पीएचडी की है, तो वह भी आवेदन करने के योग्य होगा.
सैलरी (DU Vacancy 2025)
DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर पे लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा. शुरुआती सैलरी ₹57,700 से लेकर 1,82,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.
इस तरह से करें अप्लाई?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rec.uod.ac.in पर जाना होगा.
- वहां दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें और यूजरनेम-पासवर्ड सेट करें.
- लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें और सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
- अंतिम में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: डिजिटल युग में बढ़ रही हैं नई स्किल्स की मांग, ऑनलाइन मुफ्त कोर्स से बनाएं करियर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

