सीकर का सरकारी स्कूल
Sikar government school: सीकर राजस्थान/ राहुल टांक: राजस्थान सीकर जिले के मेई गांव की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आज सरकारी शिक्षा की बदलती तस्वीर बन चुका है. कभी जर्जर हालत में रहने वाला यह स्कूल अब किसी बड़े प्राइवेट स्कूल से कम नजर नहीं आता. इसकी सबसे बड़ी वजह हैं शिक्षक अजय शेखावत, जिन्होंने जनसहयोग और भामाशाहों की मदद से बिना सरकारी सहायता के स्कूल को नया रूप दे दिया. आपको वीडियो के जरिए दिखाते हैं गांव का सरकारी स्कूल जो किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है.
आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण, कंप्यूटर शिक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध है. पुराने कमरों की मरम्मत कर उन्हें आकर्षक बनाया गया. स्कूल परिसर में टीनशेड और मंच का निर्माण हुआ, जहां प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, कंप्यूटर लैब का नवीनीकरण हुआ है और पूरे परिसर में पंखों की व्यवस्था की गई है. यह सब कुछ शिक्षक अजय शेखावत, जनसहयोग और भामाशाहों की मदद से हुआ है.
गांव की सरपंच प्रेम देवी परसवाल ने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम स्थापित करवाया, वहीं राजकुमार परसवाल ने स्कूल में बोरवेल बनवाकर पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई. विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा. कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा और कई विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए. यही वजह है कि अब अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर बढ़ रहा है और 100 से ज्यादा नए विद्यार्थियों ने यहां प्रवेश लिया है.
यह भी पढ़ें: चंद लाइक और व्यूज़ के लिए रामगंगा के तेज बहाव में उतारी थार गाड़ी, युवक लगा रहे जान की बाजी
गर्मी की छुट्टियों में भी अतिरिक्त कक्षाएं, बीएसटीसी की निःशुल्क तैयारी, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां लगातार जारी हैं. यह स्कूल आज साबित कर रहा है कि समर्पित शिक्षक और सामूहिक प्रयास मिलकर सरकारी शिक्षा की तस्वीर बदल सकते हैं.
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…