विशेष

सड़क परिवहन मंत्री से सूबे के ‘मुख्यमंत्री’ तक… अनुशासन की मिसाल भुवन चंद्र खंडूरी ने छोड़ी अमिट छाप

देहरादून से आई एक बेहद दुखद खबर ने पूरे उत्तराखंड और देश की राजनीति को शोक में डाल दिया है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारी मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद देहरादून में अंतिम सांस ली. उनके जाने से सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व का अंत हुआ है जिसे ईमानदारी, अनुशासन और विकास-केन्द्रित सोच के लिए जाना जाता था.

सेना से लेकर राजनीति तक अनुशासन की मिसाल

1 अक्टूबर 1934 को पौड़ी गढ़वाल में जन्मे खंडूरी जी का शुरुआती जीवन भारतीय सेना में बीता. उन्होंने सेना में मेजर जनरल के पद तक पहुंचकर देश की सेवा की और अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) जैसे सम्मान भी हासिल किए. सेना में सीखी गई अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता का असर उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा में साफ दिखाई देता रहा.

सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा, लेकिन उनकी कार्यशैली हमेशा एक सख्त और व्यवस्थित अफसर जैसी ही रही.

अटल सरकार में सड़क क्रांति के सूत्रधार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भुवन चंद्र खंडूरी को भूतल परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी मिली. इसी दौरान देश में बड़े पैमाने पर सड़क विकास की नींव मजबूत हुई. खासकर ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ परियोजना को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान माना जाता है.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोड़ने वाली इस योजना ने देश की आर्थिक रफ्तार को नई दिशा दी. इसके साथ ही नेशनल हाईवे नेटवर्क और उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के विस्तार में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही.

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के जरिए गांवों तक पक्की सड़कों का जाल बिछाने में भी उनका योगदान ऐतिहासिक रहा. इस योजना ने दूर-दराज के इलाकों को शहरों से जोड़कर ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाया.

खंडूरी की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान उनकी तेज निर्णय क्षमता थी. एक बार एक साधारण बातचीत के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्या सामने आई तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और कुछ ही दिनों में नियम बदलकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे लाइट लगाना अनिवार्य कर दिया. ऐसे कई उदाहरण उनकी “एक्शन-ओरिएंटेड” सोच को दर्शाते हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी छाप छोड़ी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने दो बार 2007 से 2009 और फिर 2011 से 2012 तक राज्य की कमान संभाली. इन दोनों कार्यकालों में उन्होंने पारदर्शिता, विकास और भ्रष्टाचार पर सख्ती को अपनी पहचान बनाया. उनकी छवि एक ऐसे नेता की रही जो दिखावे से दूर रहकर काम पर भरोसा करता था.

भुवन चंद्र खंडूरी का जाना सिर्फ एक राजनीतिक नेता का जाना नहीं है, बल्कि उस सोच का अंत है जिसने भारत के सड़क नेटवर्क और बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव रखी. उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

13 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

31 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

48 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago