एजुकेशन

SSC CGL 2025 Exam Cancelled: एसएससी परीक्षा स्थगित, दिल्ली-गुरुग्राम समेत कई केंद्रों में हुई गड़बड़ी, जल्द घोषित होंगी नई तारीखे

SSC CGL 2025 Exam Cancelled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2025 टियर-1 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा निर्णय लिया है. यह परीक्षा 13 से 26 सितंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होनी थी. लेकिन पहले ही दिन तकनीकी गड़बड़ी, प्रशासनिक लापरवाही और सीटों की कमी के चलते परीक्षा रोकनी पड़ी. ऐसे में चलिए जानते हैं किन-किन कारणों से परीक्षा रद्द हुई.

किन-किन कारणों से रद्द हुई परीक्षा

एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा रद्द होने की मुख्य वजहें तकनीकी खराबी और प्रशासनिक समस्याएं रहीं. कई छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने के बाद भी एंट्री नहीं मिली. तो कुछ जगह सिस्टम फेल हो गया. वहीं, कई केंद्रों पर सीटें पूरी तरह उपलब्ध नहीं थीं. इन सभी कारणों से आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी.

इन शहरों में परीक्षा रद्द

  • दिल्ली- भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल सहित कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई. अब परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को दोबारा होगी.
  • गुरुग्राम- एमएम पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा भी रद्द हो गई. छात्रों ने आरोप लगाया कि समय पर पहुंचने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिला और अंदर बैठे परीक्षार्थियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यहां भी परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को कराई जाएगी.
  • जम्मू- तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां भी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी.
  • बोकारो और कोलकाता- दोनों शहरों में भी परीक्षा रद्द कर दी गई. आयोग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश PCS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, देवांशु शिवहरे ने किया टॉप; यहां देखें Toppers List

छात्रों में नाराजगी

परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों में निराशा और गुस्सा है. सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जल्द समाधान की मांग की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

20 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

27 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

34 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

52 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

56 minutes ago