मनोरंजन

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान की जगह Farah Khan ने संभाली हॉट सीट, 2 कंटेस्टेंट्स की जमकर लगाई क्लास

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: इस हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार का माहौल थोड़ा अलग रहा. जहां आमतौर पर शो के होस्ट सलमान खान अपनी बातें और टॉकिंग प्वाइंट्स के लिए फेमस हैं, इस बार सलमान लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में फराह खान ने उनकी जगह शो की बागडोर संभाली और कंटेस्टेंट्स के साथ सख्त और मनोरंजक अंदाज में सवाल-जवाब किए.

बसीर अली की लगी जमकर क्लास

शो की शुरुआत ही धमाकेदार रही. फराह खान ने बसीर अली को उनके ‘Shit Contestant’ वाले बयान पर जमकर फटकार लगाई. फराह ने साफ किया कि बिग बॉस में आने वाला कोई भी कंटेस्टेंट किसी से कम नहीं है. उन्होंने बसीर के साथ हल्के-फुल्के तंज के साथ ही माफी भी मांगी, जिससे माहौल थोड़ा हल्का और मनोरंजक बना.

नेहल चुडासमा पर भी बरसी फराह

कैप्टेंसी टास्क के दौरान नेहल चुडासमा के वुमन कार्ड खेलने को लेकर फराह खान ने उनसे सख्ती दिखाई. फराह ने कहा कि इस मामले को इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं थी. उन्होंने नेहल से सीधे कहा कि उन्होंने अमाल को उस जगह हिट किया, जहां उन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए था. फराह ने नेहल को यह भी समझाया कि उनके व्यवहार ने फेमिनिज्म की भावना को कमजोर किया. फराह का तंज था, “कोई मुझसे बड़ा फेमिनिस्ट नहीं है, लेकिन जो आप करती हैं वो फेमिनिज्म को 100 साल पीछे ले जाती है.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर Farah Khan ने जमकर ली Kunickaa Sadanand की क्लास, लोग बोले- ये दखकर सुकून मिला

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने बढ़ाया मनोरंजन

वहीं वीकेंड का वार में फराह खान के अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी पहुंचे. उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए एक मजेदार गेम तैयार किया, जिसमें नीलम गिरी को कई कठिन सवालों का सामना करना पड़ा. गेम के दौरान नीलम कई बार फंसी नजर आईं और उन्होंने तान्या पर दोस्ती में धोखा देने का आरोप लगाया. वहीं कुनिका को लेकर नीलम ने कहा कि वह अपनी गलती स्वीकार नहीं करतीं, जिससे शो में ड्रामा और बढ़ गया.

इस हफ्ते का वीकेंड का वार साफ तौर पर दर्शकों के लिए मनोरंजन और टेंशन दोनों लेकर आया. फराह खान का सख्त लेकिन मनोरंजक अंदाज और अक्षय-अरशद का मजेदार खेल ने शो में रंग भर दिया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

24 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago