SSC CGL 2025 Exam Cancelled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2025 टियर-1 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा निर्णय लिया है. यह परीक्षा 13 से 26 सितंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होनी थी. लेकिन पहले ही दिन तकनीकी गड़बड़ी, प्रशासनिक लापरवाही और सीटों की कमी के चलते परीक्षा रोकनी पड़ी. ऐसे में चलिए जानते हैं किन-किन कारणों से परीक्षा रद्द हुई.
किन-किन कारणों से रद्द हुई परीक्षा
एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा रद्द होने की मुख्य वजहें तकनीकी खराबी और प्रशासनिक समस्याएं रहीं. कई छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने के बाद भी एंट्री नहीं मिली. तो कुछ जगह सिस्टम फेल हो गया. वहीं, कई केंद्रों पर सीटें पूरी तरह उपलब्ध नहीं थीं. इन सभी कारणों से आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी.
इन शहरों में परीक्षा रद्द
- दिल्ली- भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल सहित कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई. अब परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को दोबारा होगी.
- गुरुग्राम- एमएम पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा भी रद्द हो गई. छात्रों ने आरोप लगाया कि समय पर पहुंचने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं मिला और अंदर बैठे परीक्षार्थियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यहां भी परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर को कराई जाएगी.
- जम्मू- तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां भी परीक्षा स्थगित करनी पड़ी.
- बोकारो और कोलकाता- दोनों शहरों में भी परीक्षा रद्द कर दी गई. आयोग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश PCS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, देवांशु शिवहरे ने किया टॉप; यहां देखें Toppers List
छात्रों में नाराजगी
परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों में निराशा और गुस्सा है. सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जल्द समाधान की मांग की है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


