MPPSC PCS Final Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (PCS) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने मेरिट लिस्ट जारी की, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस बार के रिजल्ट में टॉप 13 में से 5 स्थान महिलाओं ने हासिल किए हैं.
एमपीपीएससी परीक्षा में सबसे पहले डिप्टी कलेक्टर पद पर देवांशु शिवहरे ने 953 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, देवरी तहसील के ऋषव अवस्थी 945.50 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. तीसरा स्थान अंकित (942 अंक) को मिला, जबकि शुभम 913 अंकों के साथ चौथे पर रहे. कुल 1685 अंकों में से प्राप्तांक के आधार पर बनी इस मेरिट लिस्ट में इंदौर की हर्षिता दवे ने महिलाओं में टॉप किया. वह ओवरऑल लिस्ट में पांचवीं रैंक हासिल की हैं.
यहां देखें टॉपर्स लिस्ट (MPPSC PCS Topper List)
- देवांशु शिवहरे – 953 अंक
- ऋषव अवस्थी – 945.50 अंक
- अंकित – 942 अंक
- शुभम – 913 अंक
- हर्षिता दवे – 893.75 अंक
- रुचि जाट – 891 अंक
- नम्रता जैन – 890 अंक
- गिरराज परिहार – 859.75 अंक
- स्वर्णा दिवान – 833.75 अंक
- विक्रमदेव सरयम – 765.50 अंक
- शिवानी सिरमचे – 761.50 अंक
- जतिन ठाकुर – 759.75 अंक
- हिमांशु सोनी – 716 अंक
आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार केवल 87 प्रतिशत पदों का परिणाम घोषित किया गया है. टॉप 13 प्रतिशत पदों पर अभी फैसला होना बाकी है. कुल 110 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होनी थी, जिनमें से 96 पदों पर लिस्ट जारी की गई है. एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 21 से 26 अक्टूबर तक हुआ था. यह परीक्षा कुल 10 पदों के लिए ली गई थी, जिसमें तीन हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे.
कैसे बनी मेरिट लिस्ट
मेरिट तय करने के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के अंकों को जोड़ा गया. सबसे ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार को प्रथम रैंक दी गई. अंक बराबर होने पर बड़े उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई, और अगर फिर भी बराबरी रही तो पिछले चरण के अंकों को आधार बनाया गया. इसके अलावा SC, ST, OBC और EWS वर्गों के लिए आरक्षण नियम भी लागू किए गए.
ये भी पढ़ें: BPSC की परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर में साथ क्या ले जाएं क्या नहीं, यहां जानें सभी गाइडलाइन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


