एजुकेशन

SSC CGL रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

SSC CGL Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) बहुत जल्द संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है. लाखों उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब लगातार ssc.gov.in पर अपडेट चेक कर रहे हैं. रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिन्हें अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से देख पाएंगे.

कब आई थी आंसर की?

SSC CGL टियर 1 परीक्षा इस साल 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी. इसके बाद आयोग ने 14 अक्टूबर को कुछ चयनित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम भी करवाया.

आंसर की 16 अक्टूबर को जारी की गई और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला. अब सभी की नज़र इस बात पर है कि मेरिट लिस्ट में उनका रोल नंबर आता है या नहीं.

रिजल्ट कैसे जारी होगा?

SSC CGL का रिजल्ट दो प्रारूपों में सामने आएगा, मेरिट लिस्ट और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड.

1. कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट PDF

सबसे पहले आयोग एक PDF जारी करेगा जिसमें केवल टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे. यह दस्तावेज़ ही तय करेगा कि कौन आगे बढ़ेगा.

PDF डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी Ctrl+F से अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे.

2. पर्सनल स्कोरकार्ड

मेरिट लिस्ट के बाद SSC एक अलग लिंक एक्टिव करेगा. उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने मार्क्स, रैंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस देख पाएंगे.

  • SSC CGL रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें
  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
  • रिजल्ट सेक्शन में जाएं
  • CGL टैब पर क्लिक करें
  • “CGL परीक्षा 2025 (टियर-1 रिजल्ट)” लिंक चुनें
  • PDF या स्कोरकार्ड में अपना विवरण चेक करें
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें

टियर 2 की तैयारी शुरू करें

टियर 1 पास करने वाले उम्मीदवार सीधे टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे. SSC CGL में फाइनल चयन में टियर 2 का प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस चरण में क्वांट, रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस की गहन परीक्षा ली जाएगी.

ये भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी से जानें पढाई को मजेदार बनाने के तरीके, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

49 seconds ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

14 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

17 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago