एजुकेशन

SSC का बड़ा ऐलान, अब सोशल मीडिया पर पेपर डिस्कशन-एनालिसिस माना जाएगा अपराध, मिलेगी कड़ी सजा

SSC Paper Leak: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है. अगर आप भी परीक्षा खत्म होते ही यूट्यूब पर एनालिसिस देखने या सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब शेयर करने के आदी हैं, तो अब सावधान हो जाइए.

आयोग ने साफ कर दिया है कि ऐसी हरकत करने वालों पर अब सिर्फ नोटिस या चेतावनी नहीं, बल्कि सीधा जेल और भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

SSC ने क्या कहा?

आयोग ने हाल ही में एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि कई लोग और खासकर कोचिंग संस्थान चल रही परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सामग्री पर खुलेआम चर्चा कर रहे हैं. कहीं लाइव सेशन चल रहे हैं, तो कहीं पूरा-पूरा पेपर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है.

SSC ने स्पष्ट कर दिया है कि अब यह सब “सख्त वर्जित” है. वजह है नया कानून, पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (PEA Act 2024). इस एक्ट के बाद परीक्षा से जुड़े किसी भी पेपर, सवाल या कंटेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करना अपराध की श्रेणी में आ गया है.

कितनी बड़ी सजा हो सकती है?

अगर कोई उम्मीदवार या आम शख्स इस नियम को तोड़ता पकड़ा गया तो उसे 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

संस्थानों पर कार्रवाई और भी भारी है. दोषी पाए जाने पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना, ब्लैकलिस्टिंग और आने वाली परीक्षाओं से स्थायी रूप से बाहर करने जैसी सख्त सजा तय की गई है.

अगर मामला संगठित अपराध यानी बड़े पैमाने पर पेपर लीक या एनालिसिस से जुड़ा पाया गया तो इसमें 5 से 10 साल तक जेल और कम से कम 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगेगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Police Admit Card 2025: इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए सेंटर की पूरी डिटेल

क्यों बनाया गया सख्त कानून?

पिछले कुछ समय से SSC की परीक्षाओं के पेपर और उनके एनालिसिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. उम्मीदवार परीक्षा हॉल से बाहर निकलते ही सवाल सोशल मीडिया पर डाल देते थे और कुछ कोचिंग संस्थान इसका इस्तेमाल अपने “एनालिसिस” या “सॉल्यूशन क्लास” के लिए करते थे.

ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों का कहना था कि इससे परीक्षा की गोपनीयता टूटती है और नकल या शॉर्टकट का रास्ता खुलता है. इन्हीं शिकायतों और बढ़ते दबाव के बाद आयोग ने अब सख्ती दिखाई है.

किन बातों का रखना होगा खास ध्यान?

  • परीक्षा खत्म होने के बाद भी सवाल सोशल मीडिया पर शेयर न करें.
  • यूट्यूब या कोचिंग क्लास के एनालिसिस वीडियो का हिस्सा न बनें.
  • किसी भी प्लेटफॉर्म पर पेपर डिस्कशन से दूरी बनाए रखें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

50 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

59 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago