Rajasthan Police Constable Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 11 सिंतबर 2025 गुरुवार को जारी किया जाएगा. जैसे ही हॉल टिकट जारी होगा, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड का सीधा लिंक recruitment2.rajasthan.gov.in पर भी एक्टिव किया जाएगा.
कब जारी होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 13 सितंबर और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. 13 सितंबर को परीक्षा दूसरी पारी में होगी. जबकि 14 सितंबर को परीक्षा दोनों पारियों में कराई जाएगी. कांस्टेबल बैंड पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, इसलिए उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे. इस भर्ती अभियान से संगठन में 10000 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे.
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? (Rajasthan Police Admit Card 2025)
- राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- नए पेज में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी लॉगिन जानकारी (रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- सभी विवरणों को जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
- भविष्य में उपयोग के लिए इसकी प्रिंट/हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: BPSC Admit Card 2025: बिहार 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा से जुड़े निर्देश
भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा. साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना भी जरूरी होगा.
सहायता और संपर्क
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़े तो उम्मीदवार राजकॉम हेल्पलाइन नंबर 7340557555 / 9352323625 पर या विभाग के नंबर 0141-2821597 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही ईमेल [email protected] पर भी सहायता ली जा सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


