UPSC Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के अंक सार्वजनिक कर दिए हैं. कुछ दिन पहले ही आयोग ने परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर टॉप किया है. आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शक्ति दुबे ने कुल 1043 अंक प्राप्त किए हैं. इसमें मुख्य परीक्षा (Mains) में 843 अंक और इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में 200 अंक शामिल हैं.
अगर पिछले साल के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव से तुलना करें तो उन्होंने 2023 में मुख्य परीक्षा में 899 अंक और इंटरव्यू में 200 अंक प्राप्त किए थे, जिससे उनका कुल स्कोर 1099 रहा था. यानी इस बार के टॉपर के अंक पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं.
डेटा से यह भी सामने आया है कि इस साल टॉपर्स के फाइनल स्कोर 2023 की तुलना में थोड़े कम हैं. जहां 2023 में पहले स्थान पर आने वाले उम्मीदवार का कुल स्कोर 1099 था, वहीं इस साल यह 1043 रहा है. इसके अलावा, 2024 में टॉपर्स के लिखित परीक्षा के स्कोर भी पिछले साल के मुकाबले कम देखने को मिले हैं.
अगर दोनों सालों के टॉप 10 रैंकर्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कई दिलचस्प बातें सामने आती हैं. इस बार की मेरिट लिस्ट में मुख्य परीक्षा में अंक कम होने के बावजूद भी उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में अच्छे नंबर हासिल कर अपनी रैंक मजबूत की है.
टॉपर्स के अंकों के साथ ही, UPSC ने 2024 परीक्षा के विभिन्न चरणों के न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स भी घोषित कर दिए हैं. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2024 के लिए कट-ऑफ केवल GS पेपर-I के आधार पर तय किया गया था. GS पेपर-II (CSAT) को सिर्फ क्वालीफाइंग प्रकृति का माना गया था, जिसमें पास होने के लिए 33% अंक आवश्यक थे.
मुख्य परीक्षा (Mains) में, उम्मीदवारों को सभी सात कंपल्सरी पेपर्स — निबंध, सामान्य अध्ययन (GS) पेपर I-IV और वैकल्पिक विषय के दोनों पेपर्स — में न्यूनतम अंक हासिल करने जरूरी थे, तभी वे इंटरव्यू के लिए योग्य माने गए.
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: कब जारी होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानिए कहां देख सकेंगे स्कोर
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…