UP PET परीक्षा की आवेदन डेट बढ़ी
UP PET 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब जो उम्मीदवार किसी वजह से अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे बिना किसी तनाव के 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि इससे पहले फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 सितंबर तय की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. हालांकि, फॉर्म में करेक्शन यानी संशोधन करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर ही रहेगी.
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार यह शिकायत आ रही थी कि UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) ठीक से काम नहीं कर रही है. वन-टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR प्रक्रिया के दौरान ओटीपी (OTP) न मिलने और सर्वर डाउन होने की वजह से हजारों छात्र परेशान थे.
लगातार आ रही इन तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर आयोग से समय-सीमा बढ़ाने की जो मांग की थी, उस पर आखिरकार आयोग ने मुहर लगा दी है. आयोग ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और बाकी सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे, बस छात्रों को कुछ और दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है.
अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय तुरंत फॉर्म निपटा लें. आवेदन के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद PET 2026 के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स सावधानी से भरें. तय फॉर्मेट में अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना बिल्कुल न भूलें.
ये भी पढ़ें- IIMC ने IIS ऑफिसर ट्रेनीज को सौंपी पहली मास्टर डिग्री, I&B सचिव बोले ‘कम्युनिकेशन सिर्फ सूचना देना नहीं’
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी यानी BDO, क्लर्क, फॉरेस्ट गार्ड और राजस्व विभाग जैसे तमाम ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर नौकरी पाने के लिए यह प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है. इसमें मिले स्कोर के आधार पर ही आगे की मुख्य परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. इसलिए समय रहते अपना आवेदन पूरा करें और इस मौके को हाथ से न जाने दें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…