एजुकेशन

यूपी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! UPSSSC ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर बंपर भर्ती

UPSSSC Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है. जो युवा उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने एक बड़ा अवसर दिया है. आयोग ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत ‘पशुधन प्रसार अधिकारी’ के कुल 1,251 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे और इसके लिए क्या योग्यता चाहिए.

कब से कर सकेंगे आवेदन?

UPSSSC द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, इस भर्ती का विज्ञापन 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया था. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म भर सकेंगे. इसके अलावा, यदि फॉर्म में किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक उसमें जरूरी संशोधन भी कर पाएंगे.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,251 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 1,248 पद सामान्य चयन के और 3 पद विशेष चयन के हैं. पदों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:

  1. अनारक्षित (General): 500 पद
  2. एससी (SC): 254 पद
  3. एसटी (ST): 25 पद
  4. ओबीसी (OBC): 345 पद
  5. ईडब्ल्यूएस (EWS): 144 पद

अगर वेतनमान की बात करें तो इन पदों पर पे-मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी, जिसमें न्यूनतम वेतन 29,200 रुपये से लेकर अधिकतम 92,300 रुपये प्रति माह तक तय किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2025 की परीक्षा दी थी और उनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी ग्रुप के साथ 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से दो साल का पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना भी जरूरी है. देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है.

जहां तक उम्र सीमा का सवाल है आवेदक की आयु 1 जुलाई के हिसाब से कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

ये भी पढे़ं- NEET छात्रों के लिए काम की खबर! एमबीबीएस करने में कितना आएगा खर्च? जानें AIIMS और स्टेट कॉलेज की फीस का अंतर

महज 25 रुपये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन फीस बहुत ही कम रखी गई है. सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के समय सिर्फ 25 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा. मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए अभ्यर्थियों से बाद में कोई अतिरिक्त परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और गलत उत्तर देने पर एक चौथाई (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago