एजुकेशन

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान फेल हो गए तो क्या होगा? क्या कैंसिल हो जाएगा वीजा? जानें क्या कहते हैं नियम

Study Abroad Guide: अमेरिका जाकर पढ़ाई करना लाखों भारतीय युवाओं का सपना होता है. हर साल हजारों छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और साइंस जैसे कोर्सेज के लिए सात समंदर पार जाते हैं. ज्यादातर बच्चे मेहनत करते हैं, डिग्री लेते हैं और फिर शानदार नौकरियों (OPT) में लग जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई छात्र वहां पढ़ाई के दौरान फेल हो जाए तो क्या होगा? क्या उसे तुरंत बोरिया-बिस्तर समेटकर भारत लौटना पड़ेगा?
दरअसल, अमेरिका में फेल होने का मतलब सिर्फ एक साल खराब होना नहीं, बल्कि आपके वीजा स्टेटस पर भी तलवार लटकना होता है. आइए समझते हैं कि अमेरिकी नियम इस बारे में क्या कहते हैं.

फेल होने पर क्या कहता है कानून?

अमेरिका में विदेशी छात्रों को F-1 स्टूडेंट वीजा मिलता है. यह वीजा ‘ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस’ के तहत काम करता है. आसान भाषा में कहें तो जब तक आप एक ‘एक्टिव स्टूडेंट’ हैं, तब तक आप वहां रह सकते हैं. लेकिन जैसे ही आप फेल होते हैं और आपके क्रेडिट तय सीमा से कम हो जाते हैं, तो आपका SEVIS रिकॉर्ड खतरे में पड़ जाता है. आमतौर पर बैचलर्स के लिए कम से कम 12 क्रेडिट बनाए रखना जरूरी होता है. अगर आपका GPA 2.0 से 3.0 के बीच नहीं रहता, तो यूनिवर्सिटी आप पर कड़ी नजर रखना शुरू कर देती है.

यूनिवर्सिटी कब दिखाती है बाहर का रास्ता?

अगर आपके नंबर कम आते हैं, तो यूनिवर्सिटी सीधे आपको देश से बाहर नहीं निकालती. इसके तीन चरण होते हैं:

अकेडमिक वॉर्निंग: सबसे पहले एक नोटिस आता है कि भाई संभल जाओ, रिजल्ट खराब है.

अकेडमिक प्रोबेशन: इसमें आपको एक सेमेस्टर का मौका मिलता है कि आप अपनी परफॉर्मेंस सुधारें. इस दौरान स्कूल का अधिकारी (DSO) आप पर नजर रखता है.

निष्कासन: अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो यूनिवर्सिटी आपको निकाल देती है. ऐसा होते ही आपका I-20 फॉर्म रद्द हो जाता है और कानूनन आपका स्टूडेंट स्टेटस खत्म मान लिया जाता है.

ये भी पढ़ें- अब तीसरी क्लास से ही बच्चे सीखेंगे AI, अगले 3 साल में हर हाई स्कूल तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

मुसीबत टालने के लिए क्या करें?

अगर खुदा-न-खास्ता आप फेल हो जाएं, तो घबराने के बजाय फौरन कदम उठाएं. सबसे पहले अपने प्रोफेसर से मिलें. कभी-कभी ग्रेडिंग में गलती हो सकती है जिसे सुधारा जा सकता है. इसके बाद अपने DSO (डेजिग्नेटेड स्कूल ऑफिशियल) से बात करें. अगर आपके पास फेल होने की कोई जायज वजह है, तो DSO आपको कोर्स खत्म करने के लिए ‘एक्सटेंशन’ दे सकता है.

अगर आपको एक्सटेंशन मिल गया, तो आपके I-20 फॉर्म पर कोर्स खत्म होने की नई तारीख चढ़ जाएगी और आप बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. याद रखें, जब तक आपका I-20 एक्टिव है और आप स्टूडेंट स्टेटस के नियमों का पालन कर रहे हैं, तब तक आपको अमेरिका छोड़ने की जरूरत नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

21 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

40 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

42 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

49 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

49 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago