Weird Run Out in SRH vs KKR: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रनों की ऐसी बरसात हुई कि फैंस के पैसे वसूल हो गए. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 226 रनों का विशाल स्कोर टांग दिया था. लक्ष्य बड़ा था, तो केकेआर ने भी जवाबी हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन मैच के रोमांच के बीच पारी के छठे ओवर में एक ऐसा अजीबोगरीब वाकया हुआ, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर टीवी देख रहे दर्शकों तक, सबको सिर खुजलाने पर मजबूर कर दिया.
पारी का छठा ओवर हैदराबाद के एहसान मलिंगा फेंक रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने एक दमदार ड्राइव लगाने की कोशिश की. गेंद मलिंगा के हाथों में तो नहीं आई, लेकिन उनके जूतों से टकराकर पिच पर ही रुक गई. इस बीच क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों, अंगकृष और कैमरन ग्रीन के बीच रन लेने को लेकर गफलत हो गई. मलिंगा ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई, गेंद उठाई और बॉलिंग एंड की गिल्लियां बिखेर दीं.
मैदान पर नजारा कुछ ऐसा था कि अंगकृष रघुवंशी बॉलिंग एंड की तरफ भाग रहे थे और मलिंगा ने उसी छोर पर रन आउट किया था. सबको लगा कि रघुवंशी का खेल खत्म हो गया है और वे खुद भी भारी मन से बाउंड्री की तरफ जाने लगे थे. लेकिन असली ड्रामा तो अभी बाकी था. जब मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा, तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया.
अंपायर ने रघुवंशी को ‘नॉट आउट’ दिया, लेकिन उनके साथी कैमरन ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हुआ? दरअसल, क्रिकेट का नियम कहता है कि जब तक दोनों बल्लेबाज रन भागते समय एक-दूसरे को क्रॉस नहीं कर लेते, तब तक वे उसी छोर के माने जाते हैं जहां से उन्होंने भागना शुरू किया था.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: KKR पर धमाकेदार जीत के बाद भी टॉप-4 की रेस से बाहर SRH, जानें कौन है नंबर-1
चूंकि रन आउट के वक्त दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पार नहीं किया था, इसलिए नियम के हिसाब से वह छोर कैमरन ग्रीन का ही माना गया. नतीजा यह हुआ कि ग्रीन को आउट करार दिया गया और रघुवंशी बच गए. ग्रीन खुद इस फैसले पर यकीन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना ही पड़ा. आईपीएल 2026 का यह रन आउट यकीनन इतिहास के सबसे अनोखे और उलझन भरे पलों में गिना जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…
'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…
Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…