दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, वोटिंग से 5 दिन पहले कई विधायकों ने छोड़ी पार्टी
Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आज आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे 8 विधायकों के नाम सामने आ चुके हैं.
इस्तीफा देने वाले विधायकों में मादीपुर से विधायक गिरीश सोनी, त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित मेहरौलिया, जनकपुर से विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल, पालम के विधायक भावनगर महरौली, विधायक नरेश यादव आदर्श नगर से पवन शर्मा और बिजवासन से विधायक बस जून के नाम शामिल है.
आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से खफा महरौली सीट के MLA नरेश यादव ने कहा कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. उन्होंने कहा, ‘AAP का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था. लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि AAP ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है.’
यह घटनाक्रम दिल्ली चुनाव की वोटिंग से 5 दिन पहले हुआ है. 5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग होनी है. उसके बाद 8 फरवरी को इलेक्शन रिजल्ट आएगा. आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे. तब पार्टी के नेतृत्व ने 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे थे. 4 विधायकों की सीट बदली गई थी.
यह भी पढ़िए: कपूरथला में पंजाब CM भगवंत मान के घर तलाशी लेने पहुंची EC की टीम, ‘आप’ कार्यकर्ताओं में हड़कंप!
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…