बसपा नेता आकाश आनंद.
Akash Anand: पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने मायावती के फैसले को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं. आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है. आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पे. इसके आगे आकाश ने ये भी कहा है कि भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूँगा. इसके आगे आकाश ने जय भीम और जय भारत कहा है.
आकाश की ये प्रतिक्रिया उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर आई है. गौरतलब है कि मायावती ने अपने उत्तराधिकारी आकाश आनंद को मंगलवार की देर रात नेशनल कोआर्डिटनेटर और उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया था. इसके पीछे का कारण भी सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बसपा सुप्रीमों ने आकाश आनंद द्वारा सीतापुर में दिए गए भड़काऊ भाषण के बात ये कार्यवाही की. इसकी वजह उनका अपरिपक्व होना बताया गया. मालूम हो कि आकाश आनंद ने सीतापुर में जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं की तुलना आतंकवादियों से कर दी थी. यही नहीं उन्हें जूतों से मारने की बात तक कह दी थी.
बता दें कि आकाश आनंद के इस भड़काऊ भाषण के बाद उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया. इस मामले में बसपा के तीन प्रत्याशियों को भी नामजद किया गया है. इसी बात को मायावती ने गंभीरता से लिया और आकाश आनंद की रैलियों पर रोक लगा दी थी लेकिन आकाश दिल्ली में पार्टी समर्थकों, छात्रों, शिक्षकों आदि से मिलते-जुलते रहे और विपक्षी नेताओं पर हमलावर रहे.
इसके बाद बीते मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा था और आकाश को नेशनल कोआर्डिटनेटर के पद और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटाने की घोषणा की थी. इसी के साथ ही मायावती ने आकाश आंनद के पिता और अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी व मूवमेंट के हित में पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहने की बात भी कही थी. मायावती ने कहा था कि बसपा का नेतृत्व पार्टी व मूवमेंट के हित में एवं डॉ. आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे हटने वाला नहीं है.
बता दें कि पांच महीने में ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिटनेटर पद के साथ अपना उत्तराधिकारी होने की घोषणा की थी. हालांकि उन्होंने आकाश को यूपी और उत्तराखंड से दूर रखा था. बावजूद इसके लोकसभा चुनाव के कारण आकाश आनंद लगातार सत्ता पक्ष पर हमला बोलते आ रहे थे. तो वहीं इस कार्रवाई को करने के बाद मायावती ने ये संदेश दिया है कि बसपा अपने मूवमेंट से किसी भी कीमत पर नहीं डिगेगी.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले जानिए यादव समाज की सियासी ताकत…
बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…
Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…